*जिला कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान अमृत सरोवर को एक माह के भीतर कंप्लीट करने के लिए अधिकारियों दिये सख्त निर्देश*
सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिला कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान अमृत सरोवर को एक माह के भीतर कंप्लीट करने के लिए अधिकारियों दिये सख्त निर्देश*
(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश के अंतर्गत जिला सतना में 29 अप्रैल 2022 को जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा ने शुक्रवार को जनपद पंचायत सोहावल और मझगवां के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीण विकास योजनाओं के विकास और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने जनपद पंचायत सोहावल की झाली, गोरइया, नयागांव और जनपद पंचायत मझगवां की चितहरा ग्राम पंचायत का भ्रमण कर निर्माणाधीन अमृत सरोवर के तालाबों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव, एसडीएम रघुराजनगर सुरेश गुप्ता, एसडीएम मझगवां पीएस त्रिपाठी, तहसीलदार नितिन झोंड़, जनपद सीईओ एम.एल प्रजापति भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री वर्मा ने अमृत सरोवर की तालाब निर्माण की साइट का भ्रमण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत झाली, गोरइया, नयागांव के निर्माणाधीन अमृत सरोवर, ग्राम पंचायत कार्यालय गोरइया, शिव सागर तालाब, गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत गोरइया और मझगवां की चितहरा के तालाब का कार्य लगभग पूर्णता स्तर पर पाया गया।

इन दोनों तालाबों का निर्माण कार्य 10 दिनों के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण किए गये अन्य तालाबों के निर्माण में गति लाकर सभी अमृत सरोवर के तालाब एक माह के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश सीईओ जनपद, सहायक यंत्री एवं उप यंत्रियों को दिए हैं। उन्होंने गौशाला का निरीक्षण कर समूह के माध्यम से विधिवत संचालित कराने के निर्देश दिए।




