Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुरराशिफलरीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम
खाद्य मंत्री ने सजहा वेयर हाऊस का आकस्मिक निरीक्षण कर चावल की गुणवत्ता का किया परीक्षण*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

खाद्य मंत्री ने सजहा वेयर हाऊस का आकस्मिक निरीक्षण कर चावल की गुणवत्ता का किया परीक्षण
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर के साथ अनुपपूर जिला से ब्यूरो चीफ विकास सिंह राठौर की रिपोर्ट
अनूपपुर/11 अप्रैल 2022/
मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने ग्राम सजहा में स्थित वेयर हाऊस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने वेयर हाऊस पहुंचकर दो स्लॉट में भण्डारित चावल की गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा सर्व संबंधित अधिकारियों को चावल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चावल की गुणवत्ता में कमी पाई गई तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी कमलेश पुरी, तहसीलदार भागीरथी लहरे, वेयर हाऊस के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।




