*ठेले में दो पहिया वाहन पर सिलेंडर रख माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि का अनोखा विरोध प्रदर्शन*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

ठेले में दो पहिया वाहन पर सिलेंडर रख माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि का अनोखा विरोध प्रदर्शन
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर
अनूपपुर/बिजुरी
देश प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ती वृद्धि को देखते हुए एलपीजी गैस सिलेंडर खाद्य पदार्थ में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए युवा कांग्रेस अनूपपुर जिले के द्वारा युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में बिजुरी नगर में बाइक को ठेले पर रखकर बाइक और एलपीजी गैस सिलेंडर के ऊपर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम पूरे नगर में रैली निकालकर किया गया। इस दौरान युवक कांग्रेस के सैकड़ों युवा रोड पर महंगाई का विरोध नारेबाजी करते हुए नगर में भ्रमण कर विरोध दर्ज किये। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कहती है कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का मगर हम कहते हैं कि महंगाई मुक्त भारत बनाया जाए। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र और मध्य प्रदेश में बनी है तब से प्रदेश और देश में लूट डकैती अत्याचार आम बात हो गई है और अगर ऐसा ही भारतीय जनता पार्टी अपना रवैया नहीं सुधारी तो हम ईट से ईट बजा देंगे।
सूत्र बताते हैं कि दोपहर लगभग 12 बजे बिजुरी नगर के पीपल चौक से युवक कांग्रेसियों का जत्था हनुमान मंदिर चौक होते हुए आयुर्वेदिक अस्पताल रोड स्टेशन चौक में घूमते हुए हनुमान मंदिर चौक में नारेबाजी करते हुए समापन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव बाबू शुक्ला पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कोतमा नदीम खान एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रफी अहमद संतोष यादव शिवम सर्राफ ब्लाक प्रभारी बिजुरी रवि पांडे अमित धनवार विकास यादव विनय शुक्ला मोहम्मद इब्राहिम इरफान खान समीर पयासी गोलू आलोक सिंह और सैकड़ो की संख्या में युवा मौजूद थे।




