Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*”जैतहरी नगर में सिन्धी समाज द्वारा हर्षोल्लास एवम धूमधाम से मनाई गई भगवान श्री झूलेलाल जी की जयंती”*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

“जैतहरी नगर में सिन्धी समाज द्वारा हर्षोल्लास एवम धूमधाम से मनाई गई भगवान श्री झूलेलाल जी की जयंती”

“सिन्धी पूज्य पंचायत एवम सिंधु नवयुवक मण्डल जैतहरी ने नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा ”

“आयोलाल झूलेलाल के जयकारों से दिन भर गूंजता रहा सम्पूर्ण जैतहरी नगर”

रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ के साथ अनुपपूर जिला से ब्यूरो चीफ विकास सिंह राठौर की रिपोर्ट

जैतहरी / दिन रविवार को झूलेलाल जयंती के पावन अवसर पर जैतहरी नगर के सिन्धी समाज द्वारा बड़े हर्षोल्लास से चेतन कुटी सिन्धी धर्मशाला में इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी का जन्मोत्सव मनाया गया। जहा सुबह से ही सम्पूर्ण सिन्धी समाज द्वारा नगर में अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों को बंद रखते हुए चेतन कुटी सिन्धी धर्मशाला में एकत्र होकर इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल साई की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद सिन्धी भजन और भगवान झूलेलाल जी की महाआरती की गई। महाआरती के बाद सामाजिक भोज का कार्यक्रम किया गया जिसमे सम्पूर्ण सिन्धी समाज के प्रत्येक सदस्यों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया । भंडारे के पश्चात नगर भ्रमण हेतु भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो चेतन कुटी सिन्धी धर्मशाला से निकलकर सोसाइटी से होते हुए सत्यनारायण मंदिर, सेंट्रल बैंक, गांधी चौक, राम मंदिर, कमानिया गेट, सिविल लाइन, परमट मोहल्ला, ताम्रकार मोहल्ला, जैन मंदिर, अहिंसा चौक, उत्कृष्ट विद्यालय, मिनी ग्राउंड, नगरपालिका चौक से होते हुए हॉस्पिटल , पानी टंकी से नया तालाब तक निकाली गई। शोभायात्रा में सम्पूर्ण सिन्धी समाज द्वारा जगह जगह सिन्धी नृत्य छेज की प्रस्तुति की गई, जो सम्पूर्ण नगरवासियों का मनमोहक था, सम्पूर्ण जैतहरी वासियो का हुजूम झूलेलाल महोत्सव का जुलूस और छेज़ नृत्य देखने हेतु उमड़ पड़ा था, सम्पूर्ण जैतहरी नगर में आयोलाल झूलेलाल के जयकारों के साथ उत्साह की लहर थी। शोभायात्रा में पूज्य सिन्धी पंचायत के वरिष्ठ समाजसेवी राजाराम आहूजा, खेमचन्द आहूजा, हरेश आहूजा, घनश्याम आहूजा, गिरधर आहूजा, हरीश देवानी, चतुर्भुज देवानी, गणेश देवानी, वीरू पंजवानी, महेश खटवानी, राजकुमार खटवानी, अजय खटवानी, राजेश चंचलानी, नारायण मोटवानी और सिन्धु नवयुवक मण्डल जैतहरी के विनोद आहूजा, अमित कुमार आहूजा, पियूष आहूजा, पंकज आहूजा, पंकज पंजवानी, नरेश पंजवानी,भीमसेन आहूजा, मुकेश देवानी, दीपक खटवानी , दुर्गेश देवानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जैतहरी नगर में सिन्धी समाज द्वारा हर्षोल्लास एवम धूमधाम से मनाई गई भगवान श्री झूलेलाल जी की जयंती”

“सिन्धी पूज्य पंचायत एवम सिंधु नवयुवक मण्डल जैतहरी ने नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा ”

“आयोलाल झूलेलाल के जयकारों से दिन भर गूंजता रहा सम्पूर्ण जैतहरी नगर”

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर

जैतहरी / दिन रविवार को झूलेलाल जयंती के पावन अवसर पर जैतहरी नगर के सिन्धी समाज द्वारा बड़े हर्षोल्लास से चेतन कुटी सिन्धी धर्मशाला में इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी का जन्मोत्सव मनाया गया। जहा सुबह से ही सम्पूर्ण सिन्धी समाज द्वारा नगर में अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों को बंद रखते हुए चेतन कुटी सिन्धी धर्मशाला में एकत्र होकर इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल साई की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद सिन्धी भजन और भगवान झूलेलाल जी की महाआरती की गई।

महाआरती के बाद सामाजिक भोज का कार्यक्रम किया गया जिसमे सम्पूर्ण सिन्धी समाज के प्रत्येक सदस्यों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया । भंडारे के पश्चात नगर भ्रमण हेतु भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो चेतन कुटी सिन्धी धर्मशाला से निकलकर सोसाइटी से होते हुए सत्यनारायण मंदिर, सेंट्रल बैंक, गांधी चौक, राम मंदिर, कमानिया गेट, सिविल लाइन, परमट मोहल्ला, ताम्रकार मोहल्ला, जैन मंदिर, अहिंसा चौक, उत्कृष्ट विद्यालय, मिनी ग्राउंड, नगरपालिका चौक से होते हुए हॉस्पिटल , पानी टंकी से नया तालाब तक निकाली गई। शोभायात्रा में सम्पूर्ण सिन्धी समाज द्वारा जगह जगह सिन्धी नृत्य छेज की प्रस्तुति की गई, जो सम्पूर्ण नगरवासियों का मनमोहक था, सम्पूर्ण जैतहरी वासियो का हुजूम झूलेलाल महोत्सव का जुलूस और छेज़ नृत्य देखने हेतु उमड़ पड़ा था, सम्पूर्ण जैतहरी नगर में आयोलाल झूलेलाल के जयकारों के साथ उत्साह की लहर थी।

शोभायात्रा में पूज्य सिन्धी पंचायत के वरिष्ठ समाजसेवी राजाराम आहूजा, खेमचन्द आहूजा, हरेश आहूजा, घनश्याम आहूजा, गिरधर आहूजा, हरीश देवानी, चतुर्भुज देवानी, गणेश देवानी, वीरू पंजवानी, महेश खटवानी, राजकुमार खटवानी, अजय खटवानी, राजेश चंचलानी, नारायण मोटवानी और सिन्धु नवयुवक मण्डल जैतहरी के विनोद आहूजा, अमित कुमार आहूजा, पियूष आहूजा, पंकज आहूजा, पंकज पंजवानी, नरेश पंजवानी,भीमसेन आहूजा, मुकेश देवानी, दीपक खटवानी , दुर्गेश देवानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button