Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने अनूपपुर में की मानवाधिकार हनन मामलों की जनसुनवाई*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने अनूपपुर में की मानवाधिकार हनन मामलों की जनसुनवाई

25 मामले मौके पर निराकृत, 18 मामलों में अग्रिम कार्यवाही के निर्देश

रिपोर्टर -अनुपपूर जिलासे ब्यूरो चीफ विकास सिंह राठौर की रिपोर्ट

अनूपपुर/29 मार्च 2022/

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार, 29 मार्च 2022 को कलेक्टर कार्यालय, अनूपपुर के नर्मदा सभागार में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग में अनूपपुर जिले के पहले से लंबित एवं मौके पर प्राप्त नये प्रकरणों की जनसुनवाई की।

आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन एवं माननीय सदस्य मनोहर ममतानी ने अनूपपुर जिले के सभी पूर्व लम्बित एवं मौके पर प्राप्त नये मामलों की सीधी सुनवाई की। इस अवसर पर कलेक्टर अनूपपुर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग में पुलिस अधीक्षक एवं अनूपपुर जिले के मामलों के प्रस्तुतकर्ता अधिकारी सीताराम सस्त्या, अनूपपुर के अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी.राय, एसडीओपी अनूपपुर कीर्ति बघेल, सहायक संचालक (पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग) मंजुला सेन्द्रे सहित मानव अधिकार हनन के लंबित मामलों से जुड़े विभागों के अन्य जिलाधिकारीगण एवं संबंधित मामलों के आवेदकगण भी मौजूद थे।

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष एवं सदस्य द्वारा यहां अनूपपुर जिले के पहले से लंबित 10 एवं मौके पर प्राप्त 33, कुल 43 प्रकरणों की सीधी जनसुनवाई की गई। आयोग द्वारा इन सभी प्रकरणों में से 08 पूर्व लंबित एवं 17 नये प्राप्त, कुल 25 मामलों का मौके पर ही अंतिम निराकरण कर दिया गया। आयोग द्वारा पहले से लंबित एवं निराकरण से शेष रहे 02 प्रकरणों में नये तथ्यों की क्वेरी लगाकर संबंधित विभागाधिकारियों को अग्रिम कार्यवाही कर पुनः प्रतिवेदन देने को कहा गया। इसी प्रकार नये प्राप्त प्रकरणों में से निराकरण से शेष रहे 16 प्रकरणों में आयोग द्वारा संबंधित विभागाधिकारियों को तथ्यात्मक प्रतिवेदन देने को कहा गया, ताकि इन प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण हो सके।

Related Articles

Back to top button