Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*आग दुर्घटना से महिला एवं दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत, आसपास के लोगों में मचा हड़कंप/ दुख: घटना*

सतना जिला मध्य प्रदेश

*आग दुर्घटना से महिला एवं दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत, आसपास के लोगों में मचा हड़कंप/ दुख: घटना*

(पढ़िए तहसील रघुराज नगर से संवाददाता पियुषा सिंह बघेल की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश सतना जिला के अंतर्गत भैसवार ( नयागांव ) में अग्नि दुर्घटना से एक महिला सहित दो बच्चों की जलकर हुई मृत्यु की सूचना मिलते सांसद श्री गणेश सिंह पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया

घटना बहोत दर्दनाक थी शाम 5:30 बजे अचानक आग लग गई और 65 वर्ष विद्याबाई डोहार सामान निकालने के लिए झोपड़ी के अंदर गई और उसी के पीछे पीछे 5 वर्षीय बच्चे सागर डोहर एवं कीर्ति डोहर 4 वर्ष अंदर चले गए और आग अचानक इतनी तेज हो गई की निकल नहीं पाए और तीनों अंदर जल गए। परिवार के लोगों को लगा कि बगल में बन रहे अधूरे मकान में छुप गए होंगे इस भृम के कारण कोई बचाव नहीं कर पाया अंततः दुर्घटना के शिकार हो गए।

इस दु:खद घड़ी में मैं और जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ है।
सांसद श्री सिंह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन सभी आत्माओं को अपने श्री चरणों में जगह दे।

सांसद श्री सिंह ने जिले के कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर जाने का निर्देश दिया अतः सभी लोग मौके में पहुंच गए तीनों शवों को कोठी अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया गया है। घटना की जानकारी माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को दे दी गई है। सरकार की तरफ से हर यथासंभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

सचिव
संसदीय कार्यालय सतना

Related Articles

Back to top button