Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*15 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 5750 रुपये समन शुल्क हुए वसूल*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

15 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 5750 रुपये समन शुल्क हुए वसूल

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर

अनूपपुर/डोला

पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के निर्देशन पर यातायात व्यवस्था में सुधार कराने हेतु बिना हेलमेट पहने सफर करने वालों पर भी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए गए जिस पर यातायात प्रभारी वीरेन्द्र कुमारे द्वारा टीम बनाकर मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ मध्य स्थित रामनगर थाना के रामनगर राममंदिर तिराहे पर दिनांक 23/03/22 को अपनी टीम भेजी गई जिनमें चेकिंग प्रभारी एएसआई रवि शर्मा,सउनि.उमेशसिंह,प्रधान आरक्षक मनीष सिंह,मो. रिजवान आरक्षक संतोष सिंह ,ओमप्रकाश सिंह, चेकिंग अभियान में शामिल रहे।जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले 15 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए 5750 रुपए समन शुल्क के रूप में वसूल किए गए।

यातायात प्रभारी द्वारा नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले चालकों दी गई समझाइश

यातायात प्रभारी वीरेन्द्र कुमारे द्वारा बताया गया कि सड़को पर लगातार हो रही दुर्घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान चलाकर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने, बिना दस्तावेज के साथ चलने व यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं साथ ही लोगों को हिदायत दी जा रही की हेलमेट सहित अपने वाहनों के समस्त दस्तावेज व सीट बेल्ट लगाकर सफर करें।

यातायात टीम द्वारा अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही

जिले के चौक चौराहों व बॉडरो पर लगातार आवागमन कर रहे वाहनों की चेकिंग की जा रही साथ बस,ट्रक व प्राइवेट वाहन चालकों के भी बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर टीम द्वारा चालानी कार्यवाही की जा रही है साथ ही गाड़ी के दस्तावेजो की चेकिंग भी की जा रही बस चालको ट्रक चालकों व छोटे बड़े वाहनों के चालकों को यातायात के नियम से ही सफऱ करने की समझाइश चेकिंग प्रभारी द्वारा दी गई साथ बेल्ट,हेल्मेट, व दस्तावेज व यातायात नियमों के साथ ही अपने वाहनो के समस्त दस्तावेज के साथ ही परिवहन करें।

Related Articles

Back to top button