Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण क्षेत्र के सम्मानित नेताओं की उपस्थिति में कामकाजी की हुई बैठक संपन्न*

तहसील रघुराजनगर जिला सतना मध्य प्रदेश

सादर प्रकाशनार्थ
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला सतना की कामकाजी बैठक विंध्या मैरिज गार्डन सतना में संपन्न
आज किसान मोर्चा की कामकाजी बड़ी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं रीवा संभाग के प्रभारी श्री अवनींद्र पटेरिया जी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय (कृष्णा)विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री योगेश ताम्रकार जी जिले के लोकप्रिय सांसद माननीय गणेश सिंह जी भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र त्रिपाठी किसान मोर्चा के प्रदेश के मंत्री श्री पदम सिंह ठाकुर जी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री धर्मेंद्र सिंह बिसेन जी श्री विनीत पांडे जी पूर्व जिला अध्यक्ष श्री शिया शरण कुशवाहा जी मंचासीन रहे। किसान मोर्चा के पदाधिकारियों जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण क्षेत्र के सम्मानित नेताओं की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ इस बैठक का संचालन महामंत्री श्री अनुराग सिंह गुड्डा ने किया

आज की बैठक में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय ने अपने स्वागत भाषण में सभी सम्मानित अतिथियों का उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत वंदन व अभिनंदन किया और अभी तक किसान मोर्चा के कार्यों का वृत्त रखा गया।जिसको सभी वरिष्ठ नेताओं ने सराहा।

संबोधन की कड़ी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं ने और साथ ही जिले के लोकप्रिय सांसद बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया और अभी संपन्न 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की शुभकामनाएं दी कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा तथा साथ ही सतना जिले की भारतीय जनता पार्टी की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की तत्पश्चात भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही

किसानों के हित की योजनाओं का उल्लेख किया प्रधानमंत्री फसल बीमा,किसान सम्मान निधि खाद में सब्सिडी ,समर्थन मूल्य पर उपज खरीदी,कृषि उपकरणों में।सब्सिडी ,खाद एवं दवाइयों के छिड़काव के लिए ड्रोन इस्तेमाल में 100 प्रतिशत सब्सिडी आदि का उल्लेख किया ,किसानों के हित में सरकार द्वारा बरगी नहर जिसका पानी सतना जिले के किसानों के लिए अमृत की तरह होने वाला है उसकी कार्य प्रगति की जानकारी दी और लगातार सतत निगरानी करने का उल्लेख किया सांसद जी ने कहा कैनाल का पानी अति शीघ्र सतना जिले के किसानों के खेत तक पहुंचने वाला है

किसान मोर्चा के कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि अपने जिले में किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन का विस्तार करें गांव-गांव और दूरस्थ स्थानों में रहने वाले प्रत्येक गरीब मजदूर किसान भाइयों से सतत संपर्क व संवाद कायम कर अंतिम स्तर में खड़े व्यक्ति तक पहुंच बनाकर किसान मोर्चा के कार्य को नीचे बूथ स्तर तक ले जाना है।अपने किए गए कामों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में समाचार पत्रों में पत्रकार बंधुओं के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया साथी हमारे प्रदेश के उपाध्यक्ष माननीय ताम्रकार जी ने आवाहन किया कि जिले में किसानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों का सम्मान करें उन्हें भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करें और पार्टी से जोड़ने का काम करे साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय पटेरिया जी मंत्री श्री पदम सिंह ठाकुर जी किसान मोर्चा की विस्तार की दृष्टि से मोर्चा द्वारा किए जाने वाले अनुकरणीय कार्य के संबंध में चर्चा की उन्होंने कहा कि मोर्चा प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर किसान मोर्चा के 5 सदस्यीय समिति का गठन किया जाए ।और शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रभारी नियुक्त किए जाएं ।जैविक खेती के लिए परिचर्चा आयोजित की जाए किसानों को।उसके लिए प्रोत्साहित किया जाये प्रत्येक गांव में जा जाकर के चौपाल के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी जाए। साथही इन्हें किसी प्रकार की समस्या आने पर मोर्चा के कार्यकर्ता म समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाए। किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता एवं उनके पदाधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएं। प्रत्येक किसान मोर्चा कार्यकर्ता का यह दायित्व है किसान कल्याण की योजनाओं की जानकारी रखें और उनका उल्लेख समय-समय पर होने वाले कार्यक्रमों में और गांव की बैठक और चौपाल में।जरूर किया जाए इस तरह से आज होने वाली बैठक में किसान मोर्चा के कार्यक्रम में अतिथियों ने किसानों की हितकारी योजनाओं की जानकारी और किसान मोर्चा के माध्यम से लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का काम किस प्रकार किया जाए यह सभी जानकारी प्रदान की जिससे विरोधियों द्वारा फैलाई गई गलत बातों के प्रचार प्रसार से किसान भाई बच सकें व म प्र के किसान भाइयों का।जीवन स्तर ऊंचा उठ सके।

कार्यक्रम के समापन में पधारे अतिथियों के सम्मान और उपस्थित सभी पदाधिकारी ,अतिथि ,और कार्यकर्ता बंधुओं के सहभोज के साथ संपन्न हुआ।उपरोक्त किसान मोर्चा के कार्यक्रम को संपन्न करने में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र तिवारी रामपाल यादव श्री लालजी द्विवेदी श्री नरेंद्र पटेल जिला मंत्री श्री संतोष पांडे राजा श्री महेश गुप्ता श्री उद्भव शुक्ला श्री प्रेमचंद कुशवाहा कोषाध्यक्ष इंजी शिवपाल सिंह कार्यालय मंत्री अमर बहादुर बागरी मीडिया प्रभारी विनय श्रीवास्तव सह मीडिया प्रभारी राम सिंह शोध विषयक प्रभारी श्री गोकर्ण दिवेदी जी शोशल मीडिया प्रभारी श्री शैलेंद्र सिंह सह सोशल मीडिया प्रभारी शिवम गुप्ता वरिष्ठ नेता गण। मंडल अध्य्क्ष गन क्रमशः श्री धर्मेंद्र सिंह तिवारी ,शैलेन्द्र शर्मा ,मनीष त्रिपाठी के साथ वरिष्ठ नेता श्री पवन पाण्डेय श्री राजेंद्र उपाध्याय जी श्री रामानुज गौतम जी श्री वीरेंद्र मिश्रा शैलेंद्र सिंह शैलू श्री राम बहादुर सिंह नंदकिशोर कुशवाहा जी जुगल पयासी जी मृत्युंजय सिंह जी केदार पाण्डेय ।अनुज सिंह ,ऋषि राज सिंह अभिषेक पाण्डेय ,सुरेश त्रिपाठी तरुनेन्द्र पाण्डेय ।रमेश तिवारी आदि सत्येंद्र सिंह मइया दीन यादव आदि कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button