*ग्रामीण क्षेत्र की जनता पानी की समस्याओं को लेकर प्रशासन से लगा रही है न्याय की गुहार लेकिन प्रशासन सुनने को नहीं है तैयार*
तहसील मैहर जिला सतना मध्य प्रदेश

*ग्रामीण क्षेत्र की जनता पानी की समस्याओं को लेकर प्रशासन से लगा रही है न्याय की गुहार लेकिन प्रशासन सुनने को नहीं है तैयार*
आइए जानते हैं पूरा मामला मध्य प्रदेश सतना जिला तहसील मैहर देहात थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत नादान में पानी की समस्याओं को लेकर जनता ने सरपंच सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा हमें पानी पीने के लिए 2 किलोमीटर दूर से लाना पड़ता है कई बार शिकायत करने के बाद सरपंच सचिव के द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा और दूसरी बार मैहर प्रशासन को लिखित में आवेदन दिया गया

लेकिन आज दिनांक तक पानी की समस्या को लेकर मैहर का प्रशासन के द्वारा उचित कार्यवाही नहीं की गई अब देखना यह है कि खबर चलने के बाद ग्राम पंचायत एवं मैहर का प्रशासन जनता को पानी की सुविधा दे पाएगा या नहीं या फिर जनता पानी के लिए ऐसे ही बार-बार शिकायत करती ही रहेगी
*तहसील मैहर से संवाददाता राजेश लोनी की रिपोर्ट*




