Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन भारत द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

देश की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए शुभ संकेत – बृजेश गौतम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन भारत द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के जमुना कॉलरी वर्कर्स क्लब में अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन भारत की जिला अध्यक्ष मीनू तिवारी जिला महामंत्री रीता सिंह के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिलेभर महिलाओं ने पहुंच कर रंगोली प्रतियोगिता थाली प्रतियोगिता तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम जिला उपाध्यक्ष राम अवध सिंह एवं महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रश्मि खरे रामा मिश्रा शालिनी जायसवाल सुमिता शर्मा मंचासीन रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि देश की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए शुभ संकेत है आज समाज के अंदर हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के बराबर खड़ी हो रही हैं और कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा देश के अंदर अनेक महिलाओं ने उच्च शिखर पर काम करके देश का नाम रोशन किया है प्रशासनिक क्षेत्र में महिलाओं की बड़ी जिम्मेदारी सामने दिखाई देती है अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीना जैसी महिलाएं आज प्रशासन को बेहतर तरीके से चलाते हुए समाज के विकास में अपना योगदान दे रही हैं ,महिलाएं एक सशक्त प्रशासक के रूप में समाज के सामने आई हैं हर क्षेत्र में महिलाओं की जिम्मेदारी बढ़ी है पहले पुरुषों के ऊपर जिम्मेदारी होती थी लेकिन अब घर हो या बाहर हो हर जगह महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण हुआ है। गौतम ने कहा की भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश के अंदर महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़े पैमाने पर कार्य किया है महिलाओं के अधिकार की बात हो और उनके आत्मनिर्भर बनने की बात हो हर पहलू पर सरकार ने चिंता की।

समाज के अंदर महिला और पुरुष की बढ़ती खाई को भरने का कार्य देश और प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है पहले गरीबों के घर में बेटियों का जन्म होने पर लोग मायूस होते थे आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली लक्ष्मी योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं बेटियों का मान सम्मान बढ़ा रही हैं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि खरे ने कहां की महिलाएं अब समाज के अंदर कमजोर कड़ी के रूप में नहीं बल्कि मजबूत कड़ी के रूप में काम कर रही हैं महिलाओं को जो भी जिम्मेदारी मिलती है वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरी करती हैं अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन भारत की जिला अध्यक्ष मीनू तिवारी और जिला महामंत्री रीता सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के अंदर महिलाएं घरों से निकलकर काम कर रही हैं और हमारा संगठन उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव आगे आकर काम कर रहा है हर नारी को अपने अधिकार को पाने के लिए उसे अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है उसके अधिकार की लड़ाई हम संगठन के माध्यम से आगे लड़ेंगे हर महिला का सम्मान समाज में बराबर होना चाहिए किसी के भी अधिकार का हनन नहीं होना चाहिए देश और प्रदेश की सरकार महिलाओं के हित में काम कर रही है जिससे आने वाले समय में महिलाएं और मजबूती के साथ समाज के अंदर खड़ी होंगी ।एक महिला के माध्यम से समाज का विकास होता है और समाज में भी उनको बराबर का अधिकार होना चाहिए इसकी चिंता होनी चाहिए कार्यक्रम में जिलेभर से भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button