*जनप्रतिनिधियों की मांगों से मुख्यमंत्री ने शहडोल संभाग को दी अनेकों सौगात*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

प्रभारी मंत्री ने गोहपारू में महाविद्यालय की आधारशिला रखी
जनप्रतिनिधियों की मांगों से मुख्यमंत्री ने शहडोल संभाग को दी अनेकों सौगात
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
शहडोल/06 मार्च 2022/
शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने शनिवार को गोहपारू में लगभग 6 करोड़ 17 लाख 82 हजार रूपये की लागत से बनने वाली शासकीय महाविद्यालय गोहपारू के भवन का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि शहडोल जिले के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से जो मांग कीे उनके अनुरूप मुख्यमंत्री द्वारा शहडोल जिले को सर्वप्रथम संभाग बनाया गया, मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात दी गई। उन्होंने कहा कि अब शहडोल नगर में सीवरेज सिस्टम तथा जनपद पंचायतो में कन्या परिसरों का निर्माण भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोहपारू में निर्मित होने वाले महाविद्यालय भवन का निर्माण समय-सीमा में हो तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा है।

कोरोना काल में देश में करोडों लोंगो का टीकाकरण किया गया है, देश के नागरिकों रोटी, कपडा और मकान की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। गरीब वर्ग के लोंगो को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं लगभग 10 करोड महिलाओं को गैस चूल्हें प्रदाय किये गए है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोंगों के कल्याण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।

आदिवासी परिवारों के लिए घर-घर राशन पहुंचाने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में लगभग 2 लाख किलो मीटर नवीन सड़को का निर्माण किया गया है। मध्यप्रदेश में सिंचाई क्षमता में वृद्धि हुई है। वर्ष 2024 तक मध्यप्रदेश में 65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज पंचायतकर्मीयों एवं शिक्षाकर्मियों को सम्मानजनक वेतन प्राप्त हो रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमारा अंतिम लक्ष्य भारत को विश्व गुरू बनाना और भारत के पुराने वैभव को वापस लाना है। उन्होंने कहा कि देश केा आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी नागरिकों को अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी ने कहा कि गोहपारू में महाविद्यालय प्रारंभ होने से जनजातीय बाहुल्य इस क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से समृद्वि का मार्ग प्रशस्त होता है क्षेत्र के युवा शिक्षा ग्रहण कर समृद्वि और प्रगति का मार्ग तय करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, स्ट्रीट वेंडर योजना, फसल बीमा योजना, निःशुल्क खाद्यान्न वितरण योजना का लाभ लोंगो को मिल रहा है।
इस अवसर पर कलेक्टर वंदना वैद्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेन्द्र सिंह धुर्वे, अध्यक्ष जनपद पंचायत नीलम सिंह मरावी, समाजसेवी कमलप्रताप सिंह, सरपंच चंद्रवती सिंह, संजीव प्रताप सिंह, कमलेश तिवारी, राजेश गुप्ता, दुर्गा प्रसाद तिवारी, बाला प्रसाद तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।




