Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*चित्रकूट गुप्त गोदावरी मार्ग में बस पलाटने से एक महिला यात्री की मृत्यु और दो दर्जन से अधिक यात्रिय घायल होने की दुःखद खबर*

सतना जिला मध्य प्रदेश

*चित्रकूट गुप्त गोदावरी मार्ग में बस पलाटने से एक महिला यात्री की मृत्यु और दो दर्जन से अधिक यात्रिय घायल होने की दुःखद खबर*

(पढ़िए रीवा संभाग से ब्यूरो चीफ पवन गुप्ता की रिपोर्ट)

चित्रकूट की बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया
——
सतना 13 फरवरी 2022/रविवार को सतना जिले के चित्रकूट में गुप्त गोदावरी मार्ग पर बस पलट जाने से एक महिला यात्री की मृत्यु और दो दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की दुःखद खबर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

गुप्त गोदावरी मार्ग पर पणमऑटो को बचाने के चलते बस के पहिए के फिसलने से सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। इसके पूर्व स्थानीय प्रशासन एसडीएम पीएस त्रिपाठी, तहसीलदार नितिन झोंड़, नयागांव थाना प्रभारी संतोष तिवारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय जनों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने घायलों को तत्काल चिकित्सा के लिए नजदीकी अस्पताल जानकीकुंड हॉस्पिटल चित्रकूट भेजा और चिकित्सक तथा सीएमओ को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए। उन्होने अस्पताल पहुंचकर बस यात्रियों की कुशलक्षेम पूंछी और चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया।

बस दुर्घटना में एक महिला यात्री मुनऊ पत्नी मिंटू उम्र 50 वर्ष निवासी पिथवा अंबेडकर नगर अकबरपुर, उत्तर प्रदेश की मृत्यु हुई है। लगभग 25 यात्रियों को मामूली चोट और 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जानकीकुंड चिकित्सालय चित्रकूट में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button