*स्ट्राबेरी खेती का नवाचार कर कृषक सुरेश बने आर्थिक स्वावलम्बी*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

खुशियों की दास्ताँ
स्ट्राबेरी खेती का नवाचार कर कृषक सुरेश बने आर्थिक स्वावलम्बी
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/10 फरवरी 2022/
पारम्परिक खेती – किसानी से हटकर विकासखण्ड कोतमा के ग्राम ठोड़हा निवासी कृषक सुरेश तिवारी द्वारा अपने 1.400 हेक्टेयर धारित रकबा में किसान कल्याण तथा कृषि विभाग अंतर्गत आत्मा परियोजना के नवाचार कार्यक्रम के तहत कृषक सुरेश तिवारी द्वारा माता गुजरी कॉलेज साहिबगढ़ पंजाब में स्ट्राबेरी की खेती से संबंधित तकनीक का 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। प्रशिक्षण उपरांत कृषक द्वारा कृषि विभाग के सहयोग से नवाचार के तहत स्ट्राबेरी के 500 पौधों से खेती की शुरुआत की गई, जिससे उन्हें सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने स्ट्राबेरी की खेती से 50 हजार रुपये की कमाई की।
कृषक सुरेश तिवारी का हौसला बढ़ा तो उन्होंने स्ट्राबेरी की खेती को और विस्तार देने के लिए 4 हजार स्ट्राबेरी के पौधों की खेती की, जिससे उन्हें 1.50 लाख की आय प्राप्त हुई। उन्होंने अपनी कृषि भूमि पर परम्परागत खेती से हटकर नए – नए प्रयोग प्रारम्भ किए हैं। उन्होंने सब्जियों की खेती के साथ लगभग एक एकड़ में आम के पौधों का रोपण किया है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
कृषक द्वारा आत्मनिर्भर तथा आर्थिक स्वावलम्बी बनने की दिशा में निरन्तर नई – नई तकनीक अपनाकर कृषि कार्य के तहत खरीफ में धान की उन्नत खेती सब्जियों के पैदावार भी ली जा रही है। कृषक सुरेश तिवारी को कृषि क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि के लिए विकासखण्ड स्तरीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है।




