Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*टाऊन हाल से चोरी हुई माता सावित्री बाई फुले की प्रतिमा का 12 घंटे मे खुलासा*

तहसील रघुराजनगर जिला सतना मध्य प्रदेश

  1. *टाऊन हाल से चोरी हुई माता सावित्री बाई फुले की प्रतिमा का 12 घंटे मे खुलासा*

(पढ़िए तहसील रघुराजनगर से संवाददाता पीयूषा सिंह बघेल की रिपोर्ट)

*03 आरोपियों सहित घटना मे प्रयुक्त औजार, रिक्सा, व कब्जे से विखंडित मूर्ति बरामद*

*आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घोषित किया गया 10000रु ईनाम*

सतना।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सतना धर्मवीर सिंह के कुशल निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र जैन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोलगवां निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हमराही स्टाफ के साथ की गई

बड़ी कार्यवाही दिनाँक 09/02/22 को शाम करीब 09 बजे फरियादी पुष्पेन्द्र त्रिपाठी पिता सुतीक्षण प्रसाद त्रिपाठी उम्र 32 वर्ष नि धवारी गली न. 07 थाना सिटी कोतवाली सतना जिला सतना द्वारा रिपोर्ट की गई कि मै नगर पालिक निगम सतना मे चौकीदारी के पद पर कार्यरत हूँ टाउन हाल परिसर सतना मे सावित्री बाई फुले जी की मूर्ति लगी थी जो आज दिनाँक 09/02/22 को सुबह करीबन 07.00 बजे देखा गया कि सावित्री बाई फुले जी की मूर्ति नहीं थी तब चौकीदार प्रभारी नगर निगम सतना को बताया गया कि सावित्री बाई फुले जी की मूर्ति नही है मूर्ति किस धातु की नहीं मालूम है

,

टाउन हाल परिसर मे मेरी डियूटी रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक थी इसके अलावा लालजी तिवारी, आनंद कुमार चतुर्वेदी की भी डियूटी थी,थाना प्रभारी कोलगवां द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के उपरांत उनके द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों के पालन में तत्काल थाना में अपराध क्र 205/22 धारा 379,153-A ता हि का कायम कर विवेचना में लिया गया,विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 10000रु का ईनाम घोषित किया गया

साथ ही गिरफ्तारी हेतु सायबर सेल टीम को सक्रिय करते हुए अलग-अलग टीम बनाकर हर संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए सन्देहियो से पूछताछ की गई एवं जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से देखा गया,टीम द्वारा पूरी रात किये गए प्रयास के कारण जल्द ही सफलता प्राप्त करते हुए आरोपी करण केवट को संदेह के आधार पर पकड़ते हुए

बारीकी से पूछताछ की गई जिसने बताया कि दिनाँक 08/02/22 को अर्ध- रात्रि करीब 03 बजे कन्हैया कोल के साथ ठेला लेकर गया था एवं मूर्ति को तोड़कर अपने घर लाया एवं मूर्ति को बेचने हेतु काटकर अलग-अलग किया एवं फेरी वाले को बेच दिए फेरी वाले द्वारा राजकुमार ताम्रकार जो बस स्टैण्ड के पास कबाड़ की दुकान किये है उसको बेच दिया गया,आरोपी की निशादेही पर तत्काल राजकुमार ताम्रकार की कबाड़ के दुकान पहुचकर चोरी की गई मूर्ति को बरामद करते हुए राजकुमार ताम्रकार को भी गिरफ्तार किया गया,आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मूर्ति को बिधिबत जप्त किया गया एवं आरोपियों की बिधिबत गिरफ्तारी की गई,एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश के हर संभव प्रयास जारी है।


*जप्ती-* सावित्री बाई फुले जी की खंडित मूर्ति
*गिरफ्तार आरोपी-* *(1)* करन उर्फ ब्रजनंदन केवट पिता लल्लू केवट उम्र 42 निवासी संग्राम कालोनी थाना कोलगवाँ सतना
*(2)* कन्हैया उर्फ अशोक कोल पिता राम प्रशाद कोल उम्र 60 वर्ष निवासी संग्राम कालोनी थाना कोलगवां सतना
*(3)* राजकुमार ताम्रकार पिता स्व ओम प्रकाश उम्र 33 वर्ष निवासी बस स्टैंड पुष्पँजली नर्सिंग होम के पीछे थाना कोलगवा सतना
*फरार आरोपी-* एक अन्य फरार
*महत्तवपूर्ण भूमिका:-*

नगर पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र सिंह चौहान, निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान,सउनि दीपेश कुमार, प्रधान आर• बृजेश सिंह,वाजिद खान, रमाकांत तिवारी, वीपेन्द्र मिश्रा, वरिष्ट आर कमलाकर सिंह,आर प्रवीण तिवारी,आर सुशील कुमार,राहुल सिंह, अंकेश मरमत, रामानुज शर्मा, अजीत मिश्रा, सन्दीप सिंह परिहार,विपिन सोंधिया एवं आई टी एम स टीम सतना।*

Related Articles

Back to top button