*जिला भोपाल में 20 लाख 34 हजार से अधिक लोगो को लगाए गए डबल डोज*
जिला भोपाल मध्य प्रदेश

*जिला भोपाल में 20 लाख 34 हजार से अधिक लोगो को लगाए गए डबल डोज*
(पढ़िए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)
वैक्सीन के 43 लाख 78 हजार से अधिक डोज लगाये गये
प्रदेश में सबसे अधिक बूस्टर डोज लगाये गये भोपाल में
मध्य प्रदेश राजधानी एवं जिला भोपाल में अभी तक कोरोना बचाव के लिये वैक्सीन के 43 लाख 78 हजार से अधिक डोज लगाये जा चुके हैं जिसमें 22 लाख 80 हजार 900 को पहला डोज और 20 लाख 34 हजार 570 व्यक्तियों को दूसरा डोज लगाये गये हैं।
प्रदेश में सबसे अधिक प्रिकॉशन डोज लगाने वाला भोपाल जिला बना हुआ है जिसमें 63 हजार 018 से अधिक डोज फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों को लगाये जा चुके हैं।
भोपाल में 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को 28 लाख 24 हजार से अधिक डोज लगाये गये हैं। 45 से 60 वर्ष के 8 लाख 81 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाये गये हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 4 लाख 74 हजार से अधिक व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई है।
बच्चों को लगाई जाने वाली वैक्सीन में भी स्कूल के 15 से 17 वर्ष के उम्र के 1 लाख 97 हजार डोज लगाये गये है।