Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डकरियर & जॉबगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीटेक्नोलॉजीदेशनई दिल्लीपंजाबफर्श से अर्श तकफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवारूप सौंदर्यलखनऊविदिशासतनासागरस्वास्थ्य एवं विधि जगतहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला कलेक्टर ने 26 जनवरी 2022 के उपलक्ष में 73 वें गणतंत्रता दिवस का किया ध्वजारोहण एवं परेड की ली सलामी और जनता के लिए भेजा संदेश*

जिला उमरिया मध्य प्रदेश

जिला जनसंपर्क कार्यालय उमरिया
समाचार
कलेक्टर ने ध्वारोहण कर ली परेड की सलामी
राष्ट्रीय भावनाओ से आ्रेत प्रोत रहा स्टेडियम
फोटो देखे 1 2 3 4 5

(पढ़िए जिला उमरिया से क्राइम ब्यूरो चीफ किशन विश्वकर्मा की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश के अंतर्गत जिला उमरिया में 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री जी का प्रदेश की जनता के नाम भेजे गये संदेश का वाचन किया। तत्पश्चात संयुक्त परेड का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी एवं परेड कमाण्डर रेखा सिंह ने साथ दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती सिंह, कलेक्टर की धर्मपत्नी रूचि श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी सुमीता सिन्हां, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ईला तिवारी, जनप्रतिनिधि दिलीप पाण्डेय, धनुषधारी सिंह, शंभूलाल खट्टर, सुमित गौतम, पुष्पेन्द्र सिंह चेदल सहित गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे।
क्र0516

चल झांकियों में दिखी विकास की झलक
फोटो 6 7 8 9 10 11
उमरिया 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विकास विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित चलित झांकियो ंका प्रदर्शन किया गया। चलित झांकी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यंात्रिकीय विभाग, महिला बाल विकास विभाग द्वारा वन स्टाप सेंटर की झांकी, स्कूल शिक्षा विभाग, जिला पंचायत द्वारा स्वच्छता पर आधारित झांकी निकाली गई। चलित झांकी में स्वास्थ्य विभाग प्रथम, कृषि विभाग द्वितीय तथा जिला पंचायत तृतीय स्थान पर रहे।
क्र0517

गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड मे एस ए एफ प्रथम रहा
फोटो 12
उमरिया 26 जनवरी – अमर शहीद स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित परेड मंे एस ए एफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला पुलिस बल ने द्वितीय स्थान तथा पीटीएस उमरिया ने तृतीय स्ािान प्राप्त किया।

क्र0518

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवको , पुलिस अधिकारियों , समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

फोटो 13 14 15
उमरिया 26 जनवरी – मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों , पुलिस अधिकारियों , समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 71 प्रशासनिक अधिकारियों तथा 30 पुलिस अधिकारियो को सम्मानित किया गया । सीएम हेल्पलाईन की शिकायत मे अच्छा कार्य करने वाले सीईओ मानपुर राजेंद्र शुक्ला, सीडीपीओ राज नारायण तथा थाना मानपुर की नगर निरीक्षक पुलिस वर्षा पटेल को सम्मानित किया गया। नवाचारी शिक्षकों में कुसुम पाठक तथा भारतीय प्रजापति का सम्मान किया गया।
क्र0519

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद के परिवार जनो को जिला प्रशासन द्वारा घर मे जाकर शाल एवं श्रीफल देकर किया गया सम्मानित
फोटो 16
उमरिया 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद के परिवार जनो को जिला प्रशासन द्वारा घर मे जाकर शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम देवगढ तहसील चंदिया निवासी शहीद सीताराम सिंह रघुवंशी की पत्नी शांति सिंह को उनके निवास मे चंदिया तहसीलदार पंकज नयन तिवारी द्वारा शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
क्र0520

संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
फोटो 17
उमरिया 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अशोक ओहरी सहित कार्यालय प्रमुख के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
क्र0521

नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया ध्वजारोहण
उमरिया 26 जनवरी – नगर पालिका उमरिया में मुख्य नगर पालिका अधिकारी एस के गढपाले द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विभागीय अमला, जनप्रतिनिधि , पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें ।
क्र0522

जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
फोटो 18
उमरिया 26 जनवरी – जिला पंचायत उमरिया में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री ज्ञानवती सिंह द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ईला तिवारी , जिला पंचायत सदस्य , जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें ।
क्र523
सीईओ जिला पंचायत ने जिला जेल मे किया ध्वजारोहण
फोटो 19
उमरिया 26 जनवरी – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ईला तिवारी ने जिला जेल मे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जेल विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर उन्होने प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
क्र0524

माह जनवरी 2022 के लिए 140675.49 लीटर कैरोसीन का ऑनलाईन आवंटन प्राप्त
उमरिया 26 जनवरी – जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के प्रावधान अनुसार मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत लक्षित वितरण प्रणाली अंतर्गत माह जनवरी 2022 के लिए जिले का मासिक आवंटन एवं थोक डीलरवार, कंपनीवार कैरोसीन का आवंटन माह जनवरी के लिए 144000 लीटर प्राप्त हुआ है , जिसमंे माह फरवरी 2022 के लिए अग्रिम कुल 3753 लीटर कैरोसीन सम्मिलित है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत पात्र परिवारो को कैरोसीन का आवंटन एईपीडीएस पोर्टल पर 28 दिसंबर को उपलब्ध कराया गया। माह जनवरी 2022 के लिए जिले हेतु 12818 कार्डधारी परिवारों के लिए 12 के एल के मान से राउंडअप करते हुए कुल एईपीडीएस पोर्टल पर दुकानवार माह जनवरी 2022 के लिए 140675.49 लीटर ऑनलाईन कैरोसीन का आवंटन प्राप्त हुआ है।
क्र0 525
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत उद्योग , विनिर्माण इकाई हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत किए जा सकेगे
उमरिया 26 जनवरी – महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले को वर्ष 2021- 22 हेतु प्राप्त भौतिक लक्ष्य 48 के विरूद्ध अब तक तीन गुना से अधिक प्रकरण ऑनलाईन प्राप्त हो चुके है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत अब ऑनलाईन स्वीकार नही किए जायेगे। यदि आवेदन प्राप्त होता है तो उसे निरस्त कर दिया जाएगा। जिसके लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार होगे।
ऐसे युवा उद्यमी जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष हो, मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी हो, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वी उर्त्तीण हो, परिवार की वार्षिक आय 12 लाख से अधिक न हो वे मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत उद्योग, विनिर्माण इकाई हेतु एक लाख से 50 लाख तक तथा सेवा, व्यवसाय हेतु एक लाख से 25 लाख की परियोजनाओं के लिए ऑनलाईन ेंउंेजण्उचवदसपदम/उचण्हवअण्पद पर आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकता है।
क्र0526
जल जीवन मिशन 2024 अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आज
उमरिया 26 जनवरी – कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे जल जीवन मिशन 2024 के अंतर्गत हर घर जल के अंतर्गत चल रहे कार्यो की समीक्षा, व स्कूल व आंगनबाडि़यो मे विद्युत कनेक्शन हेतु डिमाण्ड नोट एवं विद्युत कनेक्शन देने हेतु विद्युत विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास अधिकारी से जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक 27 जनवरी को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित की गई है। बैठक में सर्व संबंधितोे से उपस्थिति की अपेक्षा की गई है। बैठक में हर घर नल जल कार्यक्रम जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यो की योजनावार समीक्षा तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत स्कूल एवं आगनबाडि़यो मे विद्युत कनेक्शन हेतु डिमाण्ड नोट एवं विद्युत कनेक्शन कर पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु समिति से समीक्षा की जाएगी।
क्र0527

नाबालिक से छेडखानी करने पर हुई सजा
उमरिया 26 जनवरी – मीडिया प्रभारी (अभियोजन) नीरज पाण्डेठय द्वारा बताया गया कि 23 दिसंबर .2017 को चचेरे भाई के साथ ग्राम जुडवानी आई थी । 30 दिसंबर 2017 को उसके भाई-भाभी व बडी मां खेत में काम करने चले गए थे और वह अपनी बडी मां के घर में अकेली थी, तभी दिन के 11 बजे के करीब उसके गांव का आरोपी इन्द्रबपाल बैगा आकर उसके घर के अन्दरर घुस कर उसका हाथ पकड कर अन्दर कमरे में ले जाकर उसके साथ अशलील हरकत करने लगा जिस पर वह जोर से चिल्लाई तो आरोपी उसे छोड कर भाग गया और आरोपी उससे कह रहा था कि ज्यादा हल्ला करोगी तो उसका गला दबा देगा। घटना की जानकारी बड़ी मां को दी। जिस थाना नौरोजाबाद में उक्ताशय की मौखिक रिपोर्ट लेख कराई । जिस पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना नौरोजाबाद के अपराध क्र0 547/2017 धारा 452,354 भा0द0वि0 तथा 7/8 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया । राज्य की ओर से मामले में जिला लोक अभियोजन अधिकारी अर्चना मरावी एवं सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी बी0 के0 वर्मा द्वारा कठोर से कठोर दण्ड देने का निवेदन किया गया । जिनके तर्काे से सहमत होकर आरोपी को जेल भेज दिया गया । जिस पर द्वितीय अपर सत्र न्यारयाधीश अशरफ अली के न्यारयालय द्वारा उक्तो आरोपी को धारा 8 के अंतर्गत 03 वर्ष का कठोर कारावास एवं आरोपी को 1000 रूपये के अर्थदण्डम से दण्डित किया गया ।
क्र0528

वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत आरोपी को हुई सजा
उमरिया 25 जनवरी – मीडिया प्रभारी (अभियोजन) नीरज पाण्डेय द्वारा बताया गया कि 13 मार्च 2008 को दिन में करीब 10-11 बजे वन परिक्षेत्र पतौर (पनपथा) बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान में पदस्थ वनपाल गस्तीं टीम के साथ गस्त कर रहे थे तभी वायरलेस से सूचना प्राप्त हुई कि रिजर्व फॉरेस्ट आर. एफ. 412 बीट पतौर ए.बी. में ननागर नाला के पास आग का धुंआ दिखाई दे रहा है तब वह अपनी टीम के साथ आग बुझाने और निरीक्षण करने गया तो वहां पर कुछ लोगों के उसी समय के जूतों के निशान पाया गए व उक्त स्थान के चारों तरफ खोजने पर 3 व्यक्ति दिखे जिसमें एक व्यक्ति पोटली रखे था अन्य दो व्यक्ति सूखे बांस के दो गठ्ठे रखकर ले जा रहे थे जिन्हें उक्त वनपाल व उसके साथियों ने पकडने की कोशिश की तो अभियुक्त गण भागने लगे जिसमें एक व्यंक्ति जो बांस का गठ्ठा रखा था व पकड में आ गया तथा दोनो व्यीक्त जो पोटली एवं बांस रखे थे , फेंककर भाग गए । मौके पर 25-25 की संख्या में कुल 50 नग बांस पाया गया तथा पोटली में मृत मादा खरगोश बिना सिर का था । जिस पर अभियुक्त गण के विरूद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2(16), 8, 27, 29, 30,31,50 व 51 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया । राज्य की ओर से मामले में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी नीरज पाण्डेटय द्वारा कठोर से कठोर दण्ड देने का निवेदन किया गया । जिनके तर्काे से सहमत होकर आरोपी को जेल भेज दिया गया । जिस पर मुख्य न्या यिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी फूलसिंह को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9,27,30,31 सहपठित धारा 51 के अंतर्गत 03 वर्ष का कठोर कारावास एवं आरोपी को 10,000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
क्र0 529

हेल्थ बुलेटिन उमरिया
38 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज
उमरिया 26 जनवरी – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर आर के मेहरा ने बताया कि 25 जनवरी को जिले में कोई भी पाजीटिव मरीज चिन्हित नही किया गया है। जिले में वर्तमान में 416 मरीज एक्टिव है जिसमें 13 मरीजों का विभिन्न सेंटरों में ईलाज किया रहा है वहीं 403 मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है। 25 जनवरी को 38 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। 25 जनवरी को 922 व्यक्तियों के सेेंपल एकत्र किए गए। इसी तरह 23 मार्च से लेकर आज दिनांक तक 265515 व्यक्तियों के सेंपल लिए गए जिसमें 256333 सेंपल निगेटिव प्राप्त हुए है।
क्र0530
मुख्यमंत्री 28 जनवरी को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की राशि अंतरित करेंगे
उमरिया 26 जनवरी – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 28 जनवरी को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में नवीन स्वीकृत आवासों की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित करेंगे। कार्यक्रम राज्य जिला एवं जनपद पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि योजना में वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक कुल प्राप्त लक्ष्य 30 लाख 59 हजार के विरूद्ध 22 लाख 68 हजार से अधिक हितग्राहियों के आवास पूर्ण हो चुके हैं। वर्ष 2021-22 में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए निर्धारित लक्ष्य 4 लाख 20 हजार के विरूद्ध 3.69 लाख आवास स्वीकृत किये जा चुके हैं। योजना में 31 लाख 52 हजार ऐसे परिवार, जिनके नाम सामाजिक आर्थिक एवं जाति जनगणना 2011 में दर्ज नहीं थे, को आवास प्लस एप के माध्यम से जोड़ा गया है। विदित हो कि सबको आवास 2024“ लक्ष्य की पूर्ति के लिए एक अप्रैल 2016 से भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रारंभ की गई है, जिसकी औपचारिक शुरूआत 20 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में सभी पात्र बेघर परिवारों और कच्चे तथा जीर्ण-शीर्ण मकानों में रह रहे परिवारों को 2024 तक बुनियादी सुविधायुक्त पक्का आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
क्र0531

Related Articles

Back to top button