*राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के संबंध में एस.एम.डी.सी. की विशेष बैठक सम्पन्न*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के संबंध में एस.एम.डी.सी. की विशेष बैठक सम्पन्न
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/13 जनवरी 2022/
जिला शिक्षा अधिकारी तुलाराम आर्मो ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल के आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय हाईस्कूल एवं शासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के संबंध में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एस.एम.डी.सी.) की विशेष बैठक बुलाकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति परिचय, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा सीखने की नीव, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या-ज्ञान, ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या कम करना और सभी स्तरों पर षिक्षा की सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करना, स्कूलों में पाठयक्रम और शिक्षण-शास्त्र अधिगम समग्र एकीकृत, आनंददायी और रूचिकर होना, शिक्षक, समतामूलक और समावेशी शिक्षा, स्कूल कॉम्प्लेक्स, क्लस्टर के माध्यम से कुशल संसाधन और प्रभावी गवर्नेंस, स्कूल शिक्षा के लिये मानक निर्धारण और प्रत्यायन, प्रौद्योगिकी का उपयोग एवं एकीकरण, ऑनलाइन और डिजिटल शिक्षा विषय पर चर्चा की गयी।




