Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*परिक्षेत्र अमरकंटक के धुनीपानी में अनुभूति कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

परिक्षेत्र अमरकंटक के धुनीपानी में अनुभूति कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/13 जनवरी 2022/

वन मंडल अनूपपुर के वन परिक्षेत्र अमरकंटक के धुनीपानी नामक पुरातात्विक एवं प्राकृतिक स्थल पर बुधवार को अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर एवं सेवानिवृत्त उप वन मंडल अधिकारी ओ.जी. गोस्वामी, सेवानिवृत्त उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं शहडोल डॉक्टर के.पी.तिवारी, वैध समिति अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, वैध समिति सदस्य शिवकुमारी शुक्ला, पत्रकार श्रवण उपाध्याय, शशिधर अग्रवाल, वन परिक्षेत्र अधिकारी अमरकंटक अजेंद्र सिंह, वन विद्यालय अमरकंटक के प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी मिथुन सिसोदिया समेत वन परिक्षेत्र के सभी परिक्षेत्र सहायक, वनरक्षक, सुरक्षा श्रमिक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोड़की के शिक्षक शिक्षिका एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोड़की के 120 स्कूली विद्यार्थियों को जंगल भ्रमण कराकर वनों में पाए जाने वाले वृक्षों की प्रजाति, उनमें पाई जाने वाली औषधियों, फलों एवं जीव जंतुओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

बच्चों को प्रकृति की बनावट एवं संचालन के साथ वन विभाग की सरंचना, विभागीय लोगों के कार्य, गतिविधियों के बारे में बताया गया। इस दौरान बच्चों को भच्गु कमंडल स्थल भी दिखाया गया। बच्चों ने अनुभूति कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर खुशी व्यक्त की। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रकृति की संरचना के संबंध में जानकारी देते हुए भविष्य में भी समय-समय पर बच्चों को प्रकृति, पर्यावरण, वन्य प्राणियों, वनों में पाए जाने वाली औषधियों की जानकारी दिलाए जाने का आह्वान किया गया। इस दौरान सभी को वन, वन्य प्राणियों के संरक्षण तथा प्लास्टिक का कम उपयोग करने के संबंध में शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान सीधी से आए मास्टर ट्रेनर डॉ. के.पी. तिवारी ने बच्चों को बघेली भाषा में कविताएं, चुटकुले सुनाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया, जिससे बच्चे काफी प्रभावित हुए।

Related Articles

Back to top button