Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*पीएम किसान योजना के हितग्राहियों हेतु ई-केवाईसी की कार्यवाही 31 मार्च तक पूर्ण कराने के तहसीलदारों को निर्देश*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

पीएम किसान योजना के हितग्राहियों हेतु ई-केवाईसी की कार्यवाही 31 मार्च तक पूर्ण कराने के तहसीलदारों को निर्देश

रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/03 जनवरी 2022/

डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख विजय डेहरिया ने भू-अभिलेख मध्यप्रदेश के आयुक्त द्वारा पीएम किसान योजना के तहत हितग्राहियों के ई-केवाईसी की कार्यवाही 31 मार्च 2022 तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उन्होंने बताया है कि पीएम किसान योजना के हितग्राहियों हेतु ई-केवाईसी की सुविधा पीएम किसान पोर्टल पर फार्मर काॅर्नर एवं पीएम किसान एप्प पर निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के माध्यम से आधार लिंक मोबाईल पर ओटीपी के माध्यम से ई-केवाईसी की कार्यवाही पूर्ण की जा सकती है। उक्त के अतिरिक्त सीएससी केन्द्रों के माध्यम से भी ई-केवाईसी की कार्यवाही हितग्राही द्वारा ओटीपी, बायोमेट्रिक से पूर्ण की जा सकती है।

सीएससी केन्द्र के माध्यम से ई-केवाईसी की दर कर सहित 15 रुपये नियत की गई है।
डिप्टी कलेक्टर डेहरिया ने जिले के समस्त तहसीलों के तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि पीएम किसान हितग्राहियों हेतु ई-केवाईसी की कार्यवाही 31 मार्च 2022 तक पूर्ण करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कर आवश्‍यक कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि 31 मार्च के बाद हितग्राहियों को पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई न हो।

Related Articles

Back to top button