Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*भगवत शरण माथुर का सम्पूर्ण हमारे लिये आदर्श – फग्गन सिंह कुलस्ते अमरकंटक में स्व माथुर को लोगों ने दी श्रद्धांजलि*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

भगवत शरण माथुर का सम्पूर्ण हमारे लिये आदर्श – फग्गन सिंह कुलस्ते अमरकंटक में स्व माथुर को लोगों ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/स्वर्गीय भगवत शरण माथुर का सम्पूर्ण जीवन हम जैसे हजारों कार्यकर्ताओं और समाज के लिये आदर्श रहा है उनके दिखलाए मार्ग पर चल कर ही हम उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं श्री नर्मदे हर सेवान्यास बरातीधाम अमरकंटक में 28 जनवरी, मंगलवार को स्व माथुर के श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

उपरोक्त विचार केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने व्यक्त किये इस अवसर पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गौंटिया,पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा,राघवेन्द्र गौतम, संपतिया उईके,हिमाद्री सिंह,अजय प्रताप सिंह,आलोक संजर,जय सिंह मरावी,रामलाल रौतेल, सुदामा सिंह,गिरीश द्विवेदी,ब्रजेश गौतम,मनोज द्विवेदी,संतोष लोहानी, प्रभा पनाडिया,रामगोपाल द्विवेदी,अंबिका तिवारी,मार्कण्डेय शर्मा,मुन्नू पाण्डेय,श्रवण उपाध्याय, इंद्राणी सिंह,कैलाश विश्नानी, आशुतोष अग्रवाल,सतीश तिवारी , दौलत मनवानी,गजेन्द्र सिंह के साथ शहडोल,अनूपपुर,उमरिया,रीवा,सतना से आए उपस्थित सैकड़ों लोगों ने स्वर्गीय माथुर जी को पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि जब जीवन में कर्म करते हुए परमार्थ जुड़ जाए तो दुग्ध शर्करा योग बनता है भागवत शरण माथुर का सम्पूर्ण जीवन हजारों लोगों के लिये आदर्श था वे एक साधक संत थे, पुण्यात्मा थे।

गौंटिया ने कहा कि स्वर्गीय माथुर को पवित्र नगरी अमरकंटक से बहुत ही लगाव था अमरकंटक उनके हृदय स्थल में बसता था जिसके कारण उन्होने नर्मदे हर सेवा न्यास की स्थापना की माथुर साहब की उन्हे याद करते हुए नर्मदे हर सेवा न्यास में तेरहवीं का कार्यक्रम संपन्न हुआ भाजपा नेता एवं भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे संघ के देवतुल्य प्रचारक रहे हैं संघ और भाजपा में कार्य करते हुए उन्होंने मालवा,मध्य भारत एवं विंध्य क्षेत्र में विचारधारा युक्त समर्पित राजनीति की नींव रखी 2003 में म.प्र मे भाजपा की सरकार बनवाने में उन्होंने विंध्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया उनके अचानक दुखद निधन से मुझ जैसे हजारों कार्यकर्ताओं को गहरा शोक हुआ है।

इससे पूर्व न्यास के सचिव अजय प्रताप सिंह,रामलाल रौतेल,शिव चौधरी,उमेश पाण्डेय सहित वन्दे महाराज की विशेष उपस्थिति में शान्ति हवन-पूजन का आयोजन हुआ तत्पश्चात् ब्राह्मण भोज किया गया। सैकड़ों लोगों ने न्यास में शान्ति मंत्र के साथ भोज में हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button