Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*चंदास नदी स्थित अण्डर ब्रिज का कलेक्टर मीना व पुलिस अधीक्षक पटेल ने लिया जायजा*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

चंदास नदी स्थित अण्डर ब्रिज का कलेक्टर मीना व पुलिस अधीक्षक पटेल ने लिया जायजा

निर्माण कार्य के साथ आवागमन के संबंध में रेलवे अधिकारियों को दिए निर्देश

रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/18 दिसम्बर 2021/

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के शहडोल से अनूपपुर के मध्य तीसरी लाईन के सतही निर्माण हेतु अनूपपुर-चंदास नदी स्थित अण्डर ब्रिज का कलेक्टर सोनिया मीना तथा पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने अवलोकन किया। इस मौके पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ अभियंता (निर्माण-I) यादव, एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी, एसडीओपी कीर्ति बघेल, तहसीलदार भागीरथी लहरे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी भूपेन्द्र सिंह सहित प्रशासनिक एवं तकनीकी अमला मौजूद था।

कलेक्टर मीना एवं पुलिस अधीक्षक पटेल ने चंदास नदी स्थित अण्डर ब्रिज तथा अण्डर ब्रिज के बगल में स्थित पुराना रेलवे फाटक व परसवार – मेड़ियारास स्थित अण्डर ब्रिज वैकल्पिक मार्ग जो जेल बिल्डिंग के पास अमरकंटक मार्ग में मिलता है का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्यों के संबंध में मौके पर जानकारी लेते हुए रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए गए। चंदास स्थित रेलवे अण्डर ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान आधे मार्ग को आवागमन के लिए बैरीकेटिंग उपरांत खुला रखने के लिए कहा गया।

कलेक्टर सोनिया मीना एवं पुलिस अधीक्षक पटेल ने रैन बसेरा से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क जो वर्षों से जर्जर है को पुर्ननिर्मित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि रैन बसेरा से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क के बन जाने से छोटे वाहनों को आवागमन में सहूलियत होगी।

Related Articles

Back to top button