*शासकीय शराब दुकान से ठेकेदार अवैध ठिहो पर बिकवा रहा मदिरा*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

शासकीय शराब दुकान से ठेकेदार अवैध ठिहो पर बिकवा रहा मदिरा
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
कोतमा – अनूपपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र में शासन की सह पर अवैध पैकारी जोरो पर चल रही है,शराब ठेकेदार पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियो को धाता दिखाकर खुलेआम रात दिन अंग्रेजी शराब दुकान जमुना, कोतमा,आमाडांड बरतरायी,बिजुरी,राजनगर सहित कोयलंचल क्षेत्र में दो पहिया वाहन एवम चार पहिया वाहन से शराब की अवैध पैकारी अपने गुर्गों से करा रहा है
और स्थानीय पुलिस भालूमाड़ा,कोतमा,बिजुरी शराब ठेकेदार के अवैध पैकारी पर आंख मूंध बैठे हैं।शराब ठेकेदार के गुर्गे पान ठेलो,होटलों व गली मोहल्ले में अंग्रेजी एवम देशी शराब की पेटी की पेटी बड़ी मात्रा में उतार रहे हैं,
जिस पर नियंत्रण करने वाला आबकारी विभाग भी कुंभकरणीय नींद पर सो रहा है।जिले के कोयलांचल क्षेत्र में चल रहे अवैध पैकारी पर बेशक नियंत्रण करने की मुहिम चलाई गई थी लेकिन शराब ठेकेदार स्थानीय कुछ खाकी धारियों के नजदीकी होने का जमकर फायदा उठा रहा है जिससे बिना डर भय के गली मोहल्ले चौराहों व होटलों में शराब के अवैध ठीहे संचालित है।
जमुना कोतमा लाइसेंसी शराब दुकान से हो रही अवैध पैकारी –
भालूमाड़ा एवम कोतमा में शराब ठेकेदार काफी दिनो से अवैध पैकारी का खेल चला रखा है,कोतमा के ज्यादातर होटलों,रेस्टोरेंट के साथ साथ गाली मोहल्ले में ठेकेदार के गुर्गे शराब की पेटी की पेटी पहुंचा कर अपने चहेतो से बेचवा रहे हैं।
कोतमा जमुना क्षेत्र के होटलों, गोविंदा,पशु मंडी के पास,इस्लाम गंज,लहसुई कैंप,वार्ड नं 10, इत्यादि स्थानों पर अंग्रेजी एवम देशी शराब ठेकेदार सभी प्रकार की ब्रांड भेजकर अवैध रूप से बेचवाई जाती है।वही जमुना शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान से सुबह से शाम तक शराब दुकान में बैठे कुछ असामजिक तत्वों से वाहनों से शराब की अवैध खेप होटलों व मोहल्ले में भेजकर महंगे दामों में बेचकर मोटी कमाई ठेकेदार एवम उसके चहेते कर रहे हैं।
मदिरा के जाम छलक रहे,रहवासी इलाको के इर्द गिर्द –
जमुना कोतमा क्षेत्र में शासकीय शराब दुकान से ठेकेदार खुलेआम शराब की अवैध पैकारी करवा रहा है कारण मात्र स्थानीय पुलिस की सांठगांठ से,जमुना भालूमाड़ा में जगह जगह शराब के अवैध नए नए ठीहे आए दिन बनते जा रहे हैं और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा चौबीसों घंटे बना रहता है।
शराबी एवम असामाजिक तत्व सड़क किनारे और रहवासी जगहों पर बैठकर मदिरा का जाम छलकाते फिरते हैं और आए दिन अवैध शराब के ठिहो पर लड़ाई झगडे भी आपस में शराबी करते हैं।
शराबी शराब पीकर शराब की बोलते सड़को व रहवासियों के घर के सामने फेंक देते हैं जिससे स्थानीय लोग भय के साए में जीने को मजबूर है।किसी दिन भी कोई बड़ी अप्रिय घटना शराब ठीहो से घटित हो सकती है और कुछ अपराधी ऐसे ही ठिहो पर बैठकर पहले शराब पीते हैं फिर अपराध को अंजाम देते हैं।इस ओर न स्थानीय पुलिस का ध्यान जाता है और न ही जनप्रतिनिधियों का, कारण मात्र क्षेत्र के कुछ खाकी एवम खादी धारी दोनो से शराब ठेकेदार की सांठगांठ।
कहना है –
लगातार अवैध शराब बिक्री करने वालो पर कार्यवाही की जारी है,अवैध रूप से शराब नहीं बिकने दी जाएगी।
जोधन सिंह
थाना प्रभारी,भालूमाड़ा
कहना है –
अवैध शराब के ठीहे चिन्हित कर लिए गए हैं कल कुछ जगहों पर कार्यवाही की गई है और चुनाव को देखते हुए अवैध शराब बिक्री पर आगे भी कार्यवाही की जाएगी।
अजय बैगा
थाना प्रभारी,कोतमा




