*थाना मोरवा पुलिस ने देसी अवैध शराब तस्कर के साथ गांजा तस्कर एक महिला को भी किया गिरफ्तार*
सिंगरौली जिला मध्य प्रदेश

*थाना मोरवा पुलिस ने देसी अवैध शराब तस्कर के साथ गांजा तस्कर एक महिला को भी किया गिरफ्तार*
(सिंगरौली) : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोरवा की सतत् निगरानी में थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी द्वारा आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुये अलग-अलग टीमें बनाकर कार्यवाही की गई।
जिसमें एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष अवैध शराब के साथ तो एक महिला अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस पर विभिन्न धाराओं में कार्यवाही हुई।
कुशवई से पूजा देवी, लाले यादव चुरकी से, मढौली से आशा कुशवाहा, चटका से पानमती, रामकली चटका से, राजकुमार बैगा चटका बस्ती से, अनीता चटका बस्ती से, जागमती सिंह मढौली से, विमला सिंह गोरबी से, छोटई साकेत गोरबी से, बबुआ गोरबी बस्ती से अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब को बेचते हुये पकडाये सभी को मिलाकर करीब 150 लीटर से अधिक हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्ती की गई एवं करीब एक क्विन्टल महुआ लाहन को नष्ट
किया गया। सभी के खिलाफ 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत् चालानी कार्यवाही की गई।
यह कार्यवाही आगे भी अग्रेजी, हाथ भट्ठी महुआ शराब, देशी प्लेन शराब को अवैध तरीके से बेचने एवं रखने वालो के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
*अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक महिला गिरफ्तार।*
थाना प्रभारी मोरवा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम चतरी की एक महिला छोटी-छोटी पुडिया बनाकर आस पास के गांव वालो को मादक पदार्थ गांजे का विक्रय करती है। इस सूचना पर एक टीम रवाना कर उक्त महिला को गांजे की पुडिया का विक्रय करते रंगे हाथो पकड़ा गया। जिसकी तलाशी लेने पर 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। महिला के खिलाफ अप.क्र. 706/21 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है। तथा थोक विक्रेता जो गांजा लाकर देता था वो आरोपी फरार है। जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जावेगा।
*उपरोक्त कार्रवाई में उप निरी, रुपा अग्निहोत्री, सी.के.सिंह, सउनि. संतोष सिंह, जगदीश प्रजापति, प्रआर संजय सिंह, आनंद पटेल, अर्जुन सिंह, मआर. पूजा त्रिपाठी, सैनिक रामसिया विश्वकर्मा सामिल थे।*
*मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे के साथ सिंगरौली जिला से ब्यूरो चीफ राम मनोज शाह की रिपोर्ट*