Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*एबीवीपी ने मनाया 553 वी0 श्री गुरु नानक जयंती*

अमेठी जिला उत्तर प्रदेश

*एबीवीपी ने मनाया 553 वी0 श्री गुरु नानक जयंती*

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला अमेठी के एसबीआईसिटी कंप्यूटर सेंटर नगर मुसाफिरखाना में श्रीगुरु नानक जयंती मनाई गई | कार्यक्रम में मुख्य रूप से काशी प्रांत के प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक श्री राहुल कौशल विद्यार्थी जी ने कहा की आज के दिन गुरु नानक देव जी का जन्म दिवस को प्रकाश पर्व के नाम से जाना जाता है।गुरू नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरू थे।

उनका जीवन और शिक्षाएं न केवल धर्म विशेष के लिए बल्की पूरी मानव जाति को सही दिशा दिखाती हैं। इसलिए ही उनके जन्म दिवस को प्रकाश पर्व के नाम से जाना जाता है।आज ही के दिन रानी लक्ष्मी बाई की जयंती है रानी लक्ष्मी बाई की वीरता हम सब को हमेशा राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगी लक्ष्मी बाई नारियों के लिए प्रेरणा पुंज हैं वही एबीवीपी के नगर अध्यक्ष दुर्गेश ओझा ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी एवं रानी लक्ष्मीबाई की जयंती को बड़े हर्षोल्लास के साथ पूरे भारत में मनाया जा रहा है

लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी में 19 नवम्बर 1828 को हुआ था। 29 वर्ष की उम्र में अंग्रेज साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं। बताया जाता है कि सिर पर तलवार के वार से शहीद हुई थी लक्ष्मीबाई। इस अवसर पर मुसाफिरखाना नगर के नगर मंत्री रंजीत गुप्ता , प्रवीण पांडे, करुणेश साहू, अभिषेक तिवारी, विनय तिवारी, रितेश तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button