*ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं सांसद के द्वारा दो करोड़ की लागत में नव-निर्मित आवासों का किया गया लोकार्पण*
तहसील रामनगर जिला सतना मध्य प्रदेश

*ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं सांसद के द्वारा दो करोड़ की लागत में नव-निर्मित आवासों का किया गया लोकार्पण*
——-
सतना 19 नवम्बर 2021/पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने रामनगर क्षेत्र वासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2 करोड़ रूपये लागत के भवनों की सौगात दी।

शनिवार को राज्यमंत्री पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवराजनगर में स्वास्थ्य कर्मियों के आवास के लिए एक-एक करोड़ रूपये की लागत से नव-निर्मित 2 एफ टाइप, 2 जी टाइप और 2 एच टाइप आवास का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद गणेश सिंह ने की। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवराजनगर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए यह आवासीय भवन आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम द्वारा बनाए गए है

जिसमें स्वास्थ्य विभाग देवराज नगर बीएमओ डॉ आलोक अवधिया के द्वारा राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल को कुछ मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिए जिसमें राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने 3 माह के अंदर जिस मांगों को लेकर आवेदन दिया गया है उसमें आश्वासन दिया गया है कि मैं पूरा करूंगा
देवराज नगर हॉस्पिटल मेजो आवासी स्वास्थ्य विभाग कर्मियों का भवन बनाया गया उनके ठेकेदार कालिका पटेल के द्वारा यह कार्य पूरा हुआ
देवराज नगर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर भवन पाने के लिए सभी कर्मचारियों पर खुशियों की लहर नजर आई क्योंकि कई वर्षों से लगातार पुराने भवन जर्जर पर कर्मचारी रहते थे
राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की खबर🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏




