*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई शोक सलामी और श्रृद्धा सुमन की गई अर्पित*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई शोक सलामी और श्रृद्धा सुमन की गई अर्पित
पुलिस स्मृति दिवस कर्तव्य पराणयता एवं देश की रक्षा का देता है संदेश – एडीजीपी
रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर
शहडोल/21 अक्टूबर 2021/
पुलिस स्मृति दिवस पर दिन गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित पुलिस शहीद स्मारक के परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस बल ने शोक संदेश, सलामी एवं श्रृद्धासुमन उन शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई जो देश के सीमा सुरक्षा एवं आंतरिक सुरक्षा के लिए कर्तव्य पराणयता का पालन करते हुए शहीद हो गए।

कार्यक्रम में विधायक जयसिंहनगर जयसिंहनगर मरावी, अतिरिक्त उप पुलिस निदेशक दिनेश चन्द्र सागर, कलेक्टर शहडोल वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर नरेद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सोनाली गुप्ता, उप पुलिस अधिक्षक सचिन धुर्वे, रक्षित निरीक्षक दिनेश मर्सकोले, शहीद देवेन्द्र सोनी के पिता विजय सोनी, समाजसेवी कमल प्रपात सिंह, आजाद बहादुर सिंह एवं प्रदीप सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, पुलिस के जावानों ने भी शहीद स्मारक में पुष्प चक्र चढ़ाकर सभी शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अतिरिक्त उप पुलिस निदेशक दिनेश चन्द्र सागर ने कहा कि यह पुलिस स्मृति दिवस कर्तव्य पराणयता, देश एवं समाज के लिए सब कुछ न्यौछावर करके देश की बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा करने के साथ हर कीमत पर अपनी मातृभूमि की अस्मिता की रक्षा करना सिखाता है।

उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर 1959 के दिन भारतीय तिब्बत सीमा, पुलिस एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के बल के सैनिक भारतीय सीमा की गस्त में थे, तभी चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर हमला कर 11 भारतीय वीर सपूतों को शहीद कर दिए। उनके स्मृति में समूचे भारत में प्रत्येक वर्ष आज के दिन पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है और पूरे भारत में शहीद हुए वीर जवानों को श्रृद्धासुमन अर्पित किया जाता है।
कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने संबोधित करते हुए कहा कि मातृ भूमि की रक्षा करते हुए अपना त्याग एवं बलिदान देने वाले पुलिस कर्मियों की जानकारी देते हुए बताया कि आज के दिन उनके किए गए बलिदान को आत्मसात कर देश की रक्षा एवं सुरक्षा का सबक लेना होगा। उन्होंने कहा कि जो शहीद हुए है वो हमें मातृ भूमि के रक्षा के लिए सब कुछ न्यौछावर करने का संदेश देता है। साथ ही सभी को यह प्रण लेना होगा कि हम देश की रक्षा तन-मन से करेंगे और शहीद पुलिस कर्मियों की शहादत को अमर बनाएंगे।




