Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*थाना चचाई पुलिस द्वारा चलाई गई चालानी कार्यवाही विवेक नगर मुख्य मार्ग पर चलाई जा रही है चालानी कार्यवाही*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

थाना चचाई पुलिस द्वारा चलाई गई चालानी कार्यवाही

विवेक नगर मुख्य मार्ग पर चलाई जा रही है चालानी कार्यवाही

संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/चचाई

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के आदेशाअनुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन व एसडीओपी कीर्ति सिंह बघेल जिला अनूपपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चचाई के नेतृत्व में थाना चचाई की टीम द्वारा विवेक नगर मुख्य मार्ग पर सघन चलानी कार्यवाही करते हुए लगभग 5000 /- के चालानी कार्यवाही की गई। जिसमें मास्क के 100 /- के दर पर 3400/- की एवं हेलमेट 250/- के दर पर 1500/- की कार्यवाही की गई। खबर लगने तक कार्यवाही चालू थी। जिसमें 45 रसीद काटे जा चुके थे।

मास्क को लेकर दी गई हिदायत

चलानी कार्यवाही के दौरान जो व्यक्ति मास्क नहीं लगाए हुए थे उनको मास्क लगाने की हिदायत देते हुए पुलिस टीम द्वारा शासन प्रशासन का साथ देने के लिए कहा गया।

गाड़ी के दस्तावेज और नंबरों कि हुई जांच

पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के ताबड़तोड़ कार्यवाही और अवैध कार्यों को रोकने के मिशन चलाने कि कार्यवाही लगातार अभी भी जारी है। आपको बता दें की अखिल पटेल के आने के बाद लगातार अनूपपुर में भ्रष्टाचार और सूदखोरों के साथ ही अवैध कार्य को रोकने के जो कार्यवाही की गई उसमें अभी तक 100 प्रतिशत जिला अनूपपुर में अवैध कार्य और भ्रष्टाचार में लगाम लगी हुई है।

इस अभियान से नागरिकों को हुई लाभ

पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल अभियान पर अब तक जिला अनूपपुर में अवैध कार्यों को रोकने के साथ ही नागरिकों को भी एक अनुशासन पूर्ण जीवन को जीने की रह मिल रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

सहायक उपनिरीक्षक बालेंद्र प्रताप सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक हेम सिंह,आरक्षक अब्दुल कलीम,आरक्षक मोहित श्रीवास्तव,महिला आरक्षक वर्षा तिवारी,आरक्षक आशीष तिवारी,महिला आरक्षक अंकिता सोनी का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button