Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*सभी नागरिक कोरोना का टीका लगवाएं – प्रभारी मंत्री*

शहडोल जिला मध्य प्रदेश

सभी नागरिक कोरोना का टीका लगवाएं – प्रभारी मंत्री

शहडोल/17 सितंबर 2021/

प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार),पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राम खेलावन पटेल ने दिन शुक्रवार दिनांक 17 सितम्बर 2021 को जिला चिकित्सालय शहडोल में ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण के दौरान नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे कोरोना से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके खुद लगवाएं तथा अपने परिजनों को भी लगवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन एवं वृद्धजन जो टीकाकरण स्थल तक नहीं आ पाते उन्हें टीकाकरण केंद्र स्थल पर लाकर उनका टीकाकरण कराएं। प्रभारी मंत्री ने नागरिकों से कहा कि टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करें, स्वयं भी टीका लगाएं तथा सभी लोगों को वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करें।

टीकाकरण के साथ-साथ लोगों लोगों को समझाइश दें। उन्होंने कहा कि कोरोना अनुकूल व्यवहार का भी पालन करना आवश्यक है। मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा साबुन या सैनिटाइजर से बार-बार हाथ धोना अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें तथा इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग एवं सहभागिता से शहडोल जिला टीकाकरण में प्रदेश स्तर पर अग्रणी हो ऐसा प्रयास किया जाए।

Related Articles

Back to top button