Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*नगर परिषद डोला के वैक्‍सीन सेंटर ने 200 डोज का टारगेट किया कंप्लीट*

अनुपपुर जिला मध्य प्रदेश

नगर परिषद डोला के वैक्‍सीन सेंटर ने 200 डोज का टारगेट किया कंप्लीट

संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/डोला

कोरोना वायरस के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है साथ ही 16,17 के महाअभियान में युवा, बुजुर्ग वॉलिंटियर सहित महिलाएं भी अब आसपास के लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक किया कोरोना की स्थिति को देखते हुए वैक्सीन सेंटर पर आए हुए लोगों से चर्चा करते हुए सीएमओ द्वारा कहा गया कि कोरोना महामारी से बचाव को लेकर प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य सुविधाएँ बढ़ाने और अधिक से अधिक नागरिकों को वैक्सीन लगवाने को लेकर दिन-रात काम कर रहे हैं।

प्रभारी सीएमओ राजेन्द्र कुशवाहा द्वारा वैक्सीनेशन कार्य का लिया जायजा

नगर परिषद बंनगवा के सीएमओ राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा द्वारा आज वैक्सीनेशन महा अभियान के दौरान राजनगर अभिनंदन भवन व नगर परिषद डोला में वैक्सीन सेंटर पहुँचे जहाँ उन्होंने, वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लिया साथ ही भ्रमण के दौरान तक 93 ब्यक्तियों का वैक्सीनेशन कार्य हो चुका था डोला वैक्सीनेशन सेंटर के तहत 200 लोगों को वैक्सीनेशन कराया जाना है इस दौरान प्रभारी सीएमओ द्वारा वैक्सीनेशन हो गए लोगों की फीडिंग तत्काल कराने के लिए नगर परिषद के कर्मचारियों को निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान वैक्सीनेशन सेंटर में अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुलभ पाई गई।

युवा बुजुर्ग सहित महिलाओं ने लगवाया टीका

वैक्सीन लगवाने के प्रति महिलाओं का रुझान बढ़ा है नगर परिषद डोला में कोरोना वैक्सीन लगवाने आ रही महिलाओं की भीड़ देखकर यही पुष्टि होती हैं कि नगर परिषद के कर्मचारी द्वारा महाअभियान की जानकारी समस्त वार्ड में दी गई थी जो वैक्सीनेशन करवाने की चाह नगर परिषद में देखी जा रही जहां पर वैक्सीन सेंटर डोला में महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ भी है।

200 डोज सफलता पूर्वक वैक्सीन सेंटर डोला में हुआ कंप्लीट

कोरोना को हराने के लिए इस महामारी के समय अपनी जान की परवाह ना करते हुए कोरोना से मुक्त कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग नगर परिषद के कर्मी एवं कोरोना वॉलिंटियर दिन रात सेवा दे रहे हैं नगर परिषद डोला के लेखापाल राजकिशोर शर्मा बलदेव सिंह,योगेश कुमार,धीरज शुक्ला,राकेश तिवारी, सुशील गौतम,प्रदीप सिंह,रोहित सिंह, व उर्मिला सिंह,आरती सिंह वैष्णवी सिंह,उर्मिला शर्मा के साथ ही ऑगनवाडी कार्यकर्ता,आशा कार्यकर्ता इस महाअभियान को पूर्ण कराने की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button