Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासम्पादकीयसागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*सार्वजनिक दुर्गा पंडाल में गणेश उत्सव के उपलक्ष्य पर दिल्ली के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति*

पुष्पराजगढ़/अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

सार्वजनिक दुर्गा पंडाल में गणेश उत्सव के उपलक्ष्य पर दिल्ली के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/पुष्पराजगढ़

सार्वजनिक दुर्गा उत्सव पंडाल में नवयुवक गणेश उत्सव समिति राजेन्द्रग्राम द्वारा मनाये जा रहे गणेशोत्सव के छठी पर्व पर देवी जागरण का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली से आये कलाकारों द्वारा भक्तमय भजन एवं गीतों की प्रस्तुति के साथ मनमोहक एवं आकर्षक श्री हनुमान,श्री भोलेनाथ एवं माँ कालिका के मूर्ति के रूप में भव्य प्रदर्शन किया गया।

कलयुग के राजा श्री हनुमान जी के रूप में दिल्ली से आये कलाकारों ने भगवान श्रीराम के प्रति अपार जनसमूह के समक्ष अपने भक्तिभाव की अनोखी प्रस्तुति की जहाँ उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो भावविभोर हो गए। वहीं भगवान श्री भोलेनाथ ने मधुर धुन-संगीतों में तांडव नृत्य किया तथा महाकाली के रूप में अनूठा प्रदर्शन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम पुष्पराजगढ़ के विधायक एवं जिले कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय फुंदेलाल सिंह मार्को जी मुख्यातिथि के उपस्थिति के बीच सम्पन्न हुआ जहाँ जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के उपाध्यक्ष संतोष पांडेय,एल.आई.सी. एस.पी.पांडेय,यदुवंश दुबे,अजय अग्रवाल,मीडियकर्मियों तथा हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button