*मजदूर संघ का भूख हड़ताल समाप्त 6 दिवस चला मजदूर संघ का भूख हड़ताल*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

मजदूर संघ का भूख हड़ताल समाप्त
6 दिवस चला मजदूर संघ का भूख हड़ताल
संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/डोला
भारतीय खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों के द्वारा हसदेव क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 213 सूत्री मांग पत्र के संदर्भ में दिनांक 07.09.2021 से क्रमिक भूख हड़ताल का कार्यक्रम चल रहा था

दिनांक 12.09.2021 को महाप्रबंधक आईआर बिलासपुर,क्षेत्रीय महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र एवं महाप्रबंधक (कार्मिक) हसदेव क्षेत्र की उपस्थिति में महाप्रबंधक कार्यालय हसदेव क्षेत्र मे शाम 3:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक लंबी चर्चा के उपरांत मुद्दों पर सहमति बनी।

हसदेव क्षेत्र में कोल परिवहन को रोकने का आंदोलन हुआ स्थगित
मजदूर संघ द्वारा महाप्रबंधक के नाम 10 सितम्बर को पत्र दिया गया था कि अगर 3 दिवस के अंदर मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो दिनांक 13. 09.2021 से सभी खदानों से कोल डिस्पैच रोक दिया जाएगा महाप्रबंधक व मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में संतोषजनक जवाब मिलने पर संध द्वारा आंदोलन को स्थगित किया जाता है तथा क्रमिक भूख हड़ताल को भी समाप्त किया है इस 6 दिवस के आंदोलन में भारतीय खदान मजदूर संघ हसदेव क्षेत्र के एक, एक कार्यकर्ताओं की ताकत पर इतनी बड़ी आंदोलन का कार्यक्रम चला जिसमें सभी इकाइयों के कार्यकर्ताओं का सहभागिता रहा भारतीय खदान मजदूर संघ हसदेव परिवार की ओर से आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं एवं आभार आप सभी कार्यकर्ता भाई इसी ऊर्जा एवं ताकत के साथ अपने अपने इकाइयों में संगठन को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करें इस आंदोलन मे ए बी के एम एस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सम्मानीय शिवदयाल विशनदरे एवं ए बी के एम एस के राष्ट्रीय मंत्री सम्मानीय राजेश सिंह परिहार का हम सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिलता रहा।




