Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक बेहतर और पारदर्शी बनाएं – कमिश्नर खनिज माफिया के विरूद्व करें सख्त कार्यवाही – कमिश्नर*

शहडोल जिला मध्य प्रदेश

राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक बेहतर और पारदर्शी बनाएं – कमिश्नर

खनिज माफिया के विरूद्व करें सख्त कार्यवाही – कमिश्नर

अमानक स्तर के खाद और बीज बेचने वालों के विरूद्व करें सख्त कार्यवाही – कमिश्नर

संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

शहडेाल/09 सितम्बर 2021/

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि,की राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक बेहतर और पारदर्शी बनाएं। उन्होंने कहा है कि, उपभोक्ताओं को राशन दुकानों के माध्यम से समय पर राशन मिलें इसकी व्यवस्थाएं भी सुनिष्चित कराएं।

कमिश्नर ने निर्देष दिए है कि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत निशुल्क राषन वितरण योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को इस योजना लाभ का दिलाना सुनिष्चित किया जाए। कमिश्नर ने कहा है कि, शहडोल संभाग में सक्रिय राषन माफियाओं के विरूद्व सख्त कार्यवाही सुनिष्चित करें। उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देष दिए है कि राषन वितरण व्यवस्था से राषन माफियाओं का समूल खत्मा होना चाहिए।

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा बुधवार को कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में कलेक्टरो को निर्देषित कर रहे थे। कमिश्नर ने कलेक्टरों को निर्देष दिए कि शहडेाल संभाग में अवैध खनिज, उत्खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में खनिज माफियाओ के विरूद्व सख्त कार्यवाही होना चाहिए। कलेक्टर काॅन्फ्रेंस में कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिए कि, किसानों को उच्च गुणवत्ता का खाद बीज उपलब्ध हो यह सभी कलेक्टर्स सुनिष्चित कराएं। कमिश्नर ने निर्देष दिए कि शहडोल संभाग में अमानक स्तर का खाद बीज का विक्रय करने वालों पर सख्त कार्यवाही होना चाहिए।

कमिश्नर ने कृषि विभाग के मैदानी अमलें को सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देष देते हुए कहा कि, कृषि विभाग का मैदानी अमला किसानों से जीवन्त सम्पर्क स्थापित करें, किसानों को आधुनिक तकनीकी के संबंध में जानकारी दें एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी किसानों तक पहुंचाएं। कमिश्नर ने कलेक्टर काॅन्फ्रेंस में कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन सुनिष्चित कराएं। गणेश उत्सव में कोरोना प्रोटोकाल का पालन सुनिष्चित कराएं। टेस्टिंग बढाएं, लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, टीकाकरण करने तथा मास्क लगाकर बाहर निकलने के लिए समझाइष दी जाए। कलेक्टर काॅन्फ्रेंस में कमिश्नर ने संवेदना अभियान की भी जिलेवार समीक्षा की।

इनकी रही उपस्थिति

बैठक में कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, अनूपपुर सोनिया मीना, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल मेहताब सिंह, उमरिया अंषुल गुप्ता, अनूपपुर मिलिंद नागदेवे, डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ. मिलिंद शिरालकर, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेष, उपायुक्त राजस्व बी.के. पाण्डेय, संयुक्त संचालक कृषि जे.एस. पेन्द्राम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button