Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*पुलिस की कार्यवाही पर उठे सवाल छोटे वाहनों पर कार्यवाही बड़ों को छूट कोयला माफियाओं के बेधड़क दौड़ रहे ओवरलोड बिना परमिट के वाहन*

अनुपपुर जिला मध्य प्रदेश

पुलिस कि कार्यवाही संदेह पूर्ण होने से नागरिकों में बना चिंता का विषय

पुलिस की कार्यवाही पर उठे सवाल छोटे वाहनों पर कार्यवाही बड़ों को छूट

कोयला माफियाओं के बेधड़क दौड़ रहे ओवरलोड बिना परमिट के वाहन

इंट्रो – इन दिनों जिले में पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर वाहन चेकिंग की जा रही है वाहनों के संपूर्ण दस्तावेज जांचने के बाद जुर्माने भी लगाए जा रहे हैं लेकिन यह कार्यवाही तो सिर्फ छोटे वाहनों तक ही सीमित रह गई है जिले में दौड़ रहे बेधड़क ओवरलोड बिना परमिटओं की गाड़ियों पर अभी तक पुलिस के द्वारा कोई बड़ी कार्यवाही नहीं की गई जिससे अब आम लोग यह कहने लगे कि सारे कानून तो छोटे ही लोगों के लिए हैं !

अनूपपुर ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर की रिपोर्ट

अनूपपुर

नवागत पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने जिले में माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर बड़ी से बड़ी कार्यवाही की है उसी तर्ज पर नवागत पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक थानों को वाहन चेकिंग करने के भी निर्देश दिए है, जिस पर पुलिस पॉइंट बनाकर वाहन चेकिंग कर रही है लोगों का कहना है कि पुलिस की चेकिंग में बड़े वाहन छूट जा रहे हैं या फिर इन बड़े वाहनों पर पुलिस कार्यवाही नहीं करना चाहती, छोटे बालों पर ही खाली कार्यवाही की जाती है !

जिले में दौड़ रहे ओवरलोड वाहन –

जिले के पुष्पराजगढ़ , जैतहरी, कोतमा अंतर्गत सैकड़ों ऐसे वाहन है जो ओवरलोड बिना परमिट के सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं इन पर पुलिस की नजर आज तक नहीं गई बताया जाता है कि पुष्पराजगढ़ से गिट्टी, बॉक्साइट पत्थर लेकर आ रहे वाहन हमेशा ओवरलोड रहते हैं ! साथ ही कई वाहनों पर परमिट भी नहीं रहती यही हाल जैतहरी का है मोजर बेयर प्लांट से निकलने वाले वाहन जो राखड़ लेकर जाते हैं उन वाहनों पर भी ओवरलोड देखे जा सकते हैं ये वाहन तो जिला मुख्यालय होकर ही निकलते हैं इसके बावजूद भी इन वाहनों पर आज तक पुलिस की नजर कार्यवाही के लिए नहीं गई !

यही हाल कोयलांचल क्षेत्र कोतमा का भी है यहां पर कोयला परिवहन के नाम ओवरलोड का खेल खेला जाता है यहां पर दर्जनों कोयला खदान संचालित हैं उन दर्जनों कोयला खदानों से जितने भी वाहन कोयला परिवहन में लगे हैं सब में ओवरलोड होते हैं कई वाहनो में तो परमीटे भी नहीं होती इसके बावजूद भी स्थानीय पुलिस ने आज तक मुहिम चलाकर इन वाहनों पर कार्यवाही नहीं की !

चक्कों का खेल –

कोयलांचल मे कोयला लोड कर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन तो है ही इन वाहनों में वाहन मालिक 18 जगह की जगह 14 चक्का लगाकर ही अपने बड़े वाहनों को सड़कों कोयला परिवहन के उपयोग में लाते है ,जानकारों की माने तो बड़े वाहनों में अगर चक्कों की कमी आती है तो दुर्घटना की आशंका अधिक बढ़ जाती है कई दुर्घटनाएं कोयलांचल में चकों के वजह से हुई है ऐसा नहीं कि यह वाहन कहीं सुनसान रास्ते से गुजरते हो या वाहन भीड़भाड़ वाली रास्तों से ही गुजरते हैं लेकिन इन वाहनों पर आज तक पुलिस ने अभियान चलाकर क्यों नहीं कार्यवाही की समझ से परे है !

इनका कहना है

वाहन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं ओवरलोड वाहनों पर भी कार्यवाही की जा रही है, जल्द ही बड़े वाहनो पर भी मुहिम चलाकर कार्यवाही की जाएगी !

अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर

Related Articles

Back to top button