*तस्करी से पहले पकड़ी गई 600 सीसी नशीली कफ सिरप एवं सवा दो लाख रुपए कीमती सामान के साथ चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश

तस्करी से पहले पकड़ाए नशीले कफ सिरप के तस्कर
600 शीशी प्रतिबंधित सिरप, कार व मोबाइल समेत सवा दो लाख का मश्रुका किया गया जप्त
शहडोल/चंद्रभान सिंह राठौर
जिले में नशीले कफ सिरप की तस्करी करने वाले दो तस्करों को कोतवाली पुलिस व एसपी की स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।पकड़े गए आरोपियो में मोहम्मद मुस्तफा राजू निवासी ग्राम चिल्हारी थाना चचाई जिला अनूपपुर व तौसीफ रजा उर्फ़ राजा निवासी धनपुरी शामिल है ।
आरोपियो के पास से 600 शीशी नशीला प्रतिबंधित कफ सिरप,अल्टो कार क्रमांक सीजी 10 बीबी 9601 व मोबाइल फोन समेत सवा दो लाख रुपए का सामान जप्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी गणों द्वारा नवीन मेडिकल के नाम से फर्जी तौर पर दुकान के नाम पर लंबे समय से नशीला कफ सिरप मंगाकर तस्करी की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना प्रभारी कोतवाली रत्नाम्बर शुक्ला एवं एस.पी. की विशष टीम के अमित दीक्षित सहायक उप निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि द धनपुरी का रहने वाला तौसीफ रजा नामक व्यक्ति जो फार्मासिस्ट होकर एक फर्जी नवीन मेडिकल स्टोर की आड में कुरियर कम्पनी के माध्यम से बडै पैमाने पर प्रतिबंधित सीरप को क्रय करता है एवं धनपुरी एवम आसपास के क्षेत्रों में अपने साथी मोहम्मद मुस्तफा उर्फ राजू मुस्तफा निवासी चिल्हारी के साथ मिलकर ऊचे दामों में नशा करने वालो एवं नशे के अन्य सौदागरों को बेचने का काम कर रहे है ।
जिसके द्वारा विगत ढेड माह में लगभग 3 हजार बॉटल से अधिक प्रतिबंधित कफ सीरप बेचा जा चुका है।
सूचना के बाद की गई घेराबंदी
सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू की। पुलिस को पता चला कि धनपुरी निवासी तौसीफ रजा नीली रंग की छत्तसीगढ पासिंग अल्टो कार न. सीजी 10-बीबी-9601 में में 5 पेटियों में भारी प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर अपने साथी मोहम्म्द मुस्तफा के साथ धनपुरी से शहडोल किसी पार्टी को देने आया हुआ है।
जिसके बाद दोनों को दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी इसके पूर्व भी नशीले कफ सिरप की तस्करी के मामले में पकड़े जा चुके है,और वह अभी जमानत पर थे।
आरोपियो की गिरफ्तारी में रत्नाम्बर शुक्ल थाना प्रभारी कोतवाली व एस.पी. की विशेष टीम के अमित दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक के साथ-साथ सउनि राकेश बागरी, कार्यवाहक सउनि विपिन बागरी, आरक्षक अभिषेक दीक्षित, अजीत सिंह चौहान, मायाराम, अरूण सिंह की
उल्लेखनीय भूमिका रही ।
(संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर की रिपोर्ट)




