3मुहर्रम त्यौहार मनाने संबंधी शांति समिति की बैठक सम्पन*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

मुहर्रम त्यौहार मनाने संबंधी शांति समिति की बैठक सम्पन
चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
शहडोल/16 अगस्त 2021/कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में दिन सोमवार दिनांक 16 अगस्त 2021 को कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में मुहर्रम त्यौहार को शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने के उददेश्य से शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक व्हीडी पाण्डेय एवं अखिलेश तिवारी, राजेश्वर उदानियां, शानउल्ला खान, सिकंदर खान, रविंदर सिंह गिल, महमूद खान सहित समिति अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

बैठक में कोविड – 19 के गाइड लाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रमय वातावरण में त्यौहार मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिले में ताजिया विसर्जन स्थलों में साफ – सफाई, पानी इत्यादि की व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
पुलिस अधीक्षक गोस्वामी ने कहा कि, अनावश्यक रूप से भीड – भाड़ एकत्रित न करें, आवश्यकता वाली जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये जाएगें। उन्होंने कहा कि, यह त्यौहार आपसी भाईचारे एवं उत्साह का द्योतक है जिसकी गरिमा बनाए रखना आप सबका परम दायित्व है।



