Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जुकाम, खांसी, बदनदर्द, बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा कोविड टेस्टिंग में तेजी लाने की जरुरत – मनोज द्विवेदी*

डोला जिला अनुपपुर मध्य-प्रदेश

जुकाम, खांसी, बदनदर्द, बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा

कोविड टेस्टिंग में तेजी लाने की जरुरत – मनोज द्विवेदी

संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर कि कलम से

अनूपपुर/डोला

कोविड – 2 के मामलों में गिरावट के चलते सरकार ने प्रदेश में आर्थिक, सामाजिक,धार्मिक गतिविधियों की छूट दी है आर्थिक गतिविधियाँ समाज को गति देने के लिये बहुत आवश्यक भी है लॉकडाउन के कारण बहुत से परिवारों को अनेक तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा हैं ऐसे में कोरोना के कम होते मामले और लाकडाउन से मिली छूट बडी राहत है

लेकिन दूसरी ओर कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच समाज के प्रत्येक नागरिक से जो सावधानी अपेक्षित थी वह कहीं नहीं दिख रही जिले में तमाम राजनैतिक, गैर-राजनैतिक छोटे-बड़े आयोजनों में सोशल डिस्टेंशिंग का उल्लंघन करते हुए मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग लोग भूल चुके हैं। यह खतरनाक है कि कोविड – 2 की विभिषिका को अभी दो माह भी नहीं हुए और हम लापरवाह हो गये हैं।

जिले के कई क्षेत्रों में सर्दी बुखार से ग्रसित हैं लोग

जिले के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से सर्दी,खांसी,बुखार , तेज सिर – बदन दर्द और बुखार के मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हो रहा है एक सामाजिक कार्यक्रम में मास्क लगाकर शामिल हुए लोगों मे से पांच से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में आकर हफ्ते भर से बुखार, जुकाम,शरीर दर्द,खांसी से जूझ रहे हैं ऐसे ही मामले अन्य स्थानों से भी प्रकाश में आए हैं।

ऐसे में सावधानी बतौर प्रशासन ऐसे सभी मामलों में कोविड टेस्टिंग को अनिवार्य करने पर जरुर विचार करे भाजपा नेता मनोज द्विवेदी ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे सभी मामलों में वायरल फीवर/मलेरिया के साथ कोविड की जांच अनिवार्य करने पर विचार करें तीसरी लहर की आशंका के बीच कोविड टेस्टिंग को बढ़ाए जाने की जरुरत है।

Related Articles

Back to top button