*कानून ठीक ढंग से काम नहीं कर रही है, इसीलिए जिला में आराजक सी माहौल – जुगुल राठौर*
तहसील जैतहरी जिला अनुपपूर मध्य प्रदेश

कानून ठीक ढंग से काम नहीं कर रही है, इसीलिए जिला में आराजक सी माहौल – जुगुल राठौर
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ के साथ अनुपपूर जिला से ब्यूरो चीफ विकास सिंह राठौर की रिपोर्ट
जैतहरी/ संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू जैतहरी जिला अनूपपुर का त्रिवार्षिक सम्मेलन ग्राम पंचायत लहरपुर के मुर्रा टोला में संपन्न हुआ।
सर्वसम्मति से जुगल किशोर राठौर को अध्यक्ष सहसराम चौधरी महासचिव एवं रमेश सिंह राठौर को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा चार उपाध्यक्ष, चार सचिव, एक संगठन सचिव का चुनाव करते हुए 9 सदस्यों का कार्यकारिणी का गठन किया गया।
उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष कामरेड जुगल किशोर राठौर ने कहा कि आज हमारे देश के आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी आम जनता की मुसीबत कम होते नहीं दिखाई दे रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि कानून सही तरीके से अपना काम नहीं कर पा रहा है।
उन्होंने कहा कि आजादी के इतने दिन गुजर जाने के बाद भी आज हम लोग बेरोजगारी, भूख, महंगाई ,भ्रष्टाचार एवं लूट से नहीं उवर पा रहे हैं जबकि दुनिया तमाम प्रकार के सुख सुविधाओं को जुटाने के साथ-साथ पृथ्वी पर डेढ़ डिग्री तापमान बढ़ जाने के संबंध में चिंतित है एवं उसका समाधान ढूंढने पर जुटी हुई है। लेकिन हमारे देश में बेहतर शिक्षा बेहतर चिकित्सा एवं रोजगार के संबंध में सरकार समाधान नहीं निकाल पा रही है।
आज लुटेरा मालामाल हो रहा है लेकिन इस देश के विकास के नीव रखने वाला मजदूर एवं पेट पालने वाला अन्नदाता किसान की हालात दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है।
उन्होंने सोन नदी पर तीन मासूमों के मौत पर जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए तीखी आलोचना करते हुए कहा की जिला प्रशासन के नाक के सामने मुनाफाखोर ठेकेदार मौत का कुआं बना करके तीन मासूमों का जिंदगी खत्म कर दिया और जिला प्रशासन मूक दर्शक बन तमाशा देखती रही। लहरपुर ग्राम पंचायत में ठेकेदारों के द्वारा अवैध तरीके से मुरूम खुदाई कर भारी भरकम मुनाफा कमाया जा रहा है। हमारे कलम के सिपाही लिखते लिखते पूरी पेपर काला कर डाले, लेकिन गैर जिम्मेदार अफसर अपनी कुंभकरणी नींद से नहीं जाग पाई।
उन्होंने साथियों से अपील किया है कि 28 एवं 29 मार्च का आंदोलन इस देश को इस देश के मजदूर वर्ग को मेहनतकश जनता को एक नई दिशा देगी जिसमें हजारों की तादाद में इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर के भागीदारी निभाए एवं अराजक से बनी माहौल पर करारी चोट देवे।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से सीटू के उप महासचिव कामरेड अफसाना बेगम एवं आशा राठौर मार्गदर्शन के लिए मौजूद रहे एवं सभा में उपस्थित साथियों को संबोधित किया।




