*मैहर में जगन्नाथ मंदिर की दरवाजे खुले, दर्शन करने के लिए पहुंची भक्तों की भीड़*
तहसील मैहर जिला सतना मध्यप्रदेश

*मैहर में जगन्नाथ मंदिर की दरवाजे खुले, दर्शन करने के लिए पहुंची भक्तों की भीड़*
💥 *जनता की आवाज* 💥
*राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ – हलचल आज की*
*मैहर :-* 12 जुलाई 2021 जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर मैहर के हरनामपुर में स्थित जगन्नाथ मंदिर जिसे मुड़िया मंदिर भी कहा जाता है के द्वार साल में एक बार खुलते हैं इस पावन अवसर पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है और भगवान का दर्शन कर उनका प्रसाद पाती है।
हरनामपुर के जगन्नाथ मंदिर में विराजमान भगवान जगन्नाथ जी का यह प्रसिद्ध मंदिर साल में एक बार खुलता है और भगवान की रथ यात्रा और पूजन करने के बाद यह साल भर बंद रहता है जिसके दर्शन करने के लिए मैहर एवं आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु आते हैं और अपनी मनोकामना भगवान को सुनाते हैं।
यहां का प्रसिद्ध प्रसाद कढ़ी चावल श्रद्धालु प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं और पास ही में मैदान में लगे हुए मेले का लुफ्त उठाते हैं। ऐसे ही मेले का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।
सतना जिला से ब्यूरो चीफ रितिक साहू की रिपोर्ट




