Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*डॉ मुखर्जी का जीवन वर्तमान पीढ़ी के लिए पथ प्रदर्शक:श्रवण कुमार वर्मा*

धौलपुर जिला राजस्थान

*डॉ मुखर्जी का जीवन वर्तमान पीढ़ी के लिए पथ प्रदर्शक:श्रवण कुमार वर्मा*

आज भारतीय जनता पार्टी धौलपुर ने जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि कार्यालय पर मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने की । अतिथि के रूप में विधायक शोभारानी कुशवाह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशम्भर शर्मा पूर्व जिला प्रमुख किशन चंद शर्मा जिलामहामंत्री सत्येन्द्र पाराशर रहे।

जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि धारा 370 एवम 35A के लिए डॉ मुखर्जी ने कश्मीर समस्या के लिएअपना जीवन बलिदान किया था। कश्मीर में दो विधान दो निशान एवम वहां का अलग प्रधानमंत्री होता था। उस समस्या को जड़ से खत्म करने का काम आज के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। बहुत ही शांति के साथ यह समस्या हमेशा के लिए खत्म हो गई और देश का सम्मान और मान बढ़ाया है।

जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने डॉ मुखर्जी के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए जिस तरह उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में देश के मान सम्मान से समझौता नहीं करते हुए संघर्ष किया उसी प्रकार हमें भी हर तरीके के संघर्ष के लिए तत्पर रहना चाहिए।विधायक शोभारानी कुशवाह ने जिले में बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रशासन जिले में कानून व्यवस्था को नियंत्रित करे। नही तो पार्टी आंदोलन करेगी।

पूर्व जिलाप्रमुख किशन चंद शर्मा ने पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी और गतिशील बनेगी।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशम्भर शर्मा औऱ कैलाश सोनी ने डॉ मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
जिलामहामंत्री सत्येन्द्र पाराशर ने कहा कि डॉ मुखर्जी ने जो बीज जनसंघ के रूप मे रोपा था वह आज एक बटवृक्ष का रूप ले चुका है। यह पार्टी की रीति और सिध्दांतो की ही देन है। पार्टी आज सम्पूर्ण देश का नेतृत्व कर रही हैं।
कार्यक्रम के संयोजक कमल पहाड़िया ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया । इस अवसर पर कमल पहाड़िया ने की हमारे कार्यकर्ताओं को अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सभी का आभार जताया ।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा विधायक शोभारानी कुशवाह पूर्व जिलाप्रमुख किशन चंद शर्मा जिलामहामंत्री सत्येन्द्र पाराशर वरिष्ठ नेता जितेन्द्र राजोरिया कार्यक्रम संयोजक कमल पहाड़िया मुकेश सक्सेना युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपेन्द्र कुशवाह आई टी संयोजक हरेन्द्र राव जिलाउपाध्यक्ष नागवेन्द्र सिंह नंदकिशोर शुक्ला जिला मंत्री विनय परमार जितेन्द्र तिवारी रामप्रसाद बघेला तुलसीराम कुशवाहा पूरन सिंह कुशवाह नेमीचंद कुशवाह महिला मोर्चा अध्यक्ष पल्लवी गोस्वामी किसान मोर्चा अध्यक्ष ब्रजराज परमार नेता प्रतिपक्ष कुक्कू शर्मा मण्डल अध्यक्ष मुस्ताक कुरेशी, लक्ष्मन सिंह तोमर , भूपेंद्र घुरैया, महामंत्री मंगल सिंह परमार ,महामंत्री मुकेश सक्सेना, गौरव गोयल ,सोनल जैन, नीतू यादव , पुष्पेंद्र सिंह राजावत ,कल्पना शर्मा शिवचरण परमार , मुकेश निषाद ,जितेंद्र तिवारी लक्ष्मण सिंह तोमर ,राजवीर सिंह राजावत ,भारतीय शोभना ,सरोज शर्मा, गणेशी लाल कुशवाहा, धर्मेंद्र चौरसिया ,महेंद्र दुबे ,महेंद्र सिंह, राम खिलाड़ी पाराशर ,महेश चंद कोहली ,अशोक पचौरी ,मंगल सिंह परमार ,अजमत खान ,विशाल सिंघल, मुस्ताक कुरैशी ,इमरान खान ,हरेंद्र गौतम सिंह लोधा महावीर सिंह कुशवाह, तुलसी राम कुशवाह ,वेद प्रकाश सरपंच अनिल धारिया सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button