Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*शहडोल संभाग में वर्षा काल में दुर्घटना रोकने के पुख्ता इंतजाम करें – कमिश्नर*

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

शहडोल संभाग में वर्षा काल में दुर्घटना रोकने के पुख्ता इंतजाम करें – कमिश्नर

किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर जबावदेह अधिकारियों के विरूद्व होगी सख्त कार्यवाही

शहडोल / दिन मगंलवार दिनांक 22 जून 2021 को कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने वर्षाकाल में शहडोल संभाग के सभी नदियों, नालों, बाधों के पुलियों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए है।

कमिश्नर ने कहा है कि, वर्षाकाल में नदी नालों में चेतावनी बोर्ड लगाए तथा बाढ आने की स्थिति में नदी नालों के पुलों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं तथा बाढ की स्थिति में नदी नालों और बाधों के पुलों में यातायात को नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों की डियूटी लगाया जाना सुनिश्चित किया जाएं।

कमिश्नर ने जल संसाधन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए है कि शहडोल संभाग के सभी नदी, नालों एवं बाॅधों के पुलियों में यातायात नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों की नियुक्त कर सभी पुलियों में चेतावनी बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें।

बाढ की स्थिति में कभी भी बस या अन्य यात्री वाहनों को पुलियों को पार करने की अनुमति न दें, इसके लिए सभी पुलों पर जल संसाधन विभाग अपने कर्मचारी नियुक्त करें। कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे बसों में यात्रियों की संख्या नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें।

उन्होंने कहा है कि यात्री बसों में यात्रियों की अधिक संख्यों को नियंत्रित करने के लिए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि, वे वर्षा काल में शहडोल संभाग के नदी, नालों के पुलियों एवं बाधों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें तथा यातायात को नियंत्रित करें। शासन के दिशा – निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराएं।

Related Articles

Back to top button