Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री उमेश जोगा भा पु से और उप पुलिस महानरीक्षक रीवा क्षेत्र भा.पु.से. श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष में समस्त राजपत्रित एवम थाना प्रभारी से क्राइम समीक्षा की ।*

सिंगरौली जिला मध्य प्रदेश

*पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री उमेश जोगा भा पु से और उप पुलिस महानरीक्षक रीवा क्षेत्र भा.पु.से. श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष में समस्त राजपत्रित एवम थाना प्रभारी से क्राइम समीक्षा की ।*

सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक श्री बीरेंद्र कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनकर ने स्वागत किया

दिनांक 16/06/2021 पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागर में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह ,श्री अनिल सोनकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला सिंगरौली, श्री देवेश कुमार पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक, श्री राजीव पाठक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिंगरौली श्री नाथ सिंह बघेल चिरतंगी , श्रीमती प्रियंका पांडेय एसडीओपी देवसर श्री रितेश कुमार डीएसपी अजाक , एवं जिले के समस्त थाना प्रभारीगण उपस्थित हुये।

बैठक में थाना स्तर पर विवेचना में लंबित अपराध,महिला संबंधी अपराध, एससी/एसटी संबंधित अपराध, चालान,मर्ग, गुम इंसान, उदघोषित फरार बदमाश, स्थाई वारंट/ गिरफ्तारी वारंट के साथ—साथ सी.एम. हेल्पलाईन की लंबित शिकायत एवं विभिन्न माध्यमो से प्राप्त होने वाली सभी प्रकार की शिकायतों की गंभीरतापूर्वक एक—एक प्रकरण की बारीकी से समीक्षा की गई। जिन थाना प्रभारियों द्वारा प्रकरणो के निकाल में रूचि प्रदर्शित नही की गई उन्हे आवश्यक रूप से समझाईश एवं दिशा—निर्देश दिये गये।

साथ ही विगत समय में आयेाजित चिट—फण्ड की शिकायतों पर अबतक की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई एवं वर्तमान समय में लंबित शिकायतों एंव राहत प्रकरणो को शीघ्र निराकरण करने के लिये आवश्यक निर्देश दिये गये। जिले मे वित्तीय अपराध एवं सहकारिता फ्राड से संबंधित लंबित सभी प्रकरणों की बारीकी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा—निर्देश भी दिये गये तथा ​धारा 420 भादवि से संबधित सभी प्रकरणो की समीक्षा ।

प्रत्येक थाने का भा0द0वि0/ माईनर, प्रतिबंधात्मक धाराओं द्विवर्षीय तुलनात्मक जानकारी का अध्ययन कर संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
लम्बे अवधि से लंबित अपराध, मर्ग, शिकायतों के निराकरण नही करने वाले थाना प्रभारियों को शीघ्र किये जाने हेतु हिदायत दी गई। आगामी त्योहारों को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिया।

बैठक में आशीष तिवारी रक्षित निरीक्षक, अरुण पांडे कोतवाली , राघवेंद्र द्विवेदी विंध्यनगर , यूपी सिंह नवानगर , दीपेंद्र सिंह यातायात, मनीष त्रिपाठी मोरवा, नागेंद्र सिंह बरगाव ,रावेंद्र द्विवेदी माढ़ा, डीएन राज चितरंगी, संतोष तिवारी सरई, नेहरू खंडाते जियावन, उदय करिहार लंघडोल, बी. पांडेय गढ़वा थाना प्रभारी वा समस्त चौकी प्रभारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button