*ब्रेकिंग :घर से बाहर जंगल में 14 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी,क्षेत्र में मचा हड़कंप!*
सिंगरौली जिला मध्यप्रदेश

सिंगरौली ब्रेकिंग :घर से बाहर जंगल में 14 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी,क्षेत्र में मचा हड़कंप!
सिंगरौली ब्रेकिंग :घर से बाहर जंगल में 14 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी,क्षेत्र में मचा हड़कंप ! कोतवाली थाना क्षेत्र बलसोता चौकी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र-गोभा के ननियागढ़ गाँव में एक 14 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक, मृतीका-ननियागढ़ के निवासी हैं जिसकी उम्र लगभग 14वर्ष बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि,मृतिका ने फासी घर से 500 मीटर दूर जंगल में, समय लगभग प्रातः 08:00 से 09:00 बजे के बीच है, जब चरवाहों को पेड़ से लटकता शव दिखा तो उन्होंने ततकाल पुलिस चौकी बलसोता को सूचना दिए।
जब पेड़ में फंदे से लटक रहे शव के विषय में सूचना मिली तो हम तत्काल अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँच गए। शव को का पंचनामा तैयार करके पीएम के लिए भेज दिया गया है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण बता पाएंगे।
राम जी शर्मा, बलसोता चौकी प्रभारी




