Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*संभाग के तीनों जिलों में चलाया जा रहा हैं नगर सेवा का अभियान*

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

शहडोल संभाग के तीनों जिलों में चलाया जा रहा नगर सेवा अभियान

संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभानसिंह राठौर की रिपोर्ट

शहडोल / कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग के तीनों जिलों में नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा हैं। नगर सेवा अभियान के अन्तर्गत दिन बुधवार दिनांक 02 जून 2021 को अनूपपुर जिले के अमरकंटक के वार्ड नं. 04 का भ्रमण कर मुख्य नगरपालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते की निगरानी में स्थानीय नागरिकों की समस्या सुनी गई जिसमें कुछ नागरिको ने हैंड पंप की समस्या सुनाई और उस समस्या का त्वरित निराकरण किया गया।

अनूपपुर जिले के जैतहरी हास्पिटल के सामने की नाली की सफाई कार्य व कीटनाशक का छिडकांव कराया गया। इसी प्रकार जिला उमरिया के नौरोजाबाद में भी हैडपंप सुधारा गया सहित अन्य कार्य किये गये। इसी प्रकार शहडोल जिले तहसील ब्यौहारी के नगर परिषद खांड में गत दिवस मुख्य नगरपालिका अधिकारी आंनद श्रीवास्तव के द्वारा खाड के वार्ड नं. 02 में नगरवासियों से घर-घर जाकर वार्ड की समस्या सुनी और उनका निराकरण किया गया।

मुख्य नगरपालिका के कर्मचारियों को कुछ लोगों द्वारा विद्युत संबंधी शिकायत भी प्राप्त हुई थी जिसका निराकरण तत्काल किया गया। इसी प्रकार अन्य समस्याएं सुनी गई। यह अभियान 15 जून 2021 तक सत्त रूप से जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button