Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*एक बड़ी एवं अन्य छोटी एम्बूलेंस और फेवी फ्लू दवा खरीदी जाएगी*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

एक बड़ी एवं अन्य छोटी एम्बूलेंस और फेवी फ्लू दवा खरीदी जाएगी

ग्राम स्तर की क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटियों को सक्रिय किया जाएगा

कोरोना संक्रमण के फैलाव पर काबू पाने के लिए खाद्य मंत्री ने घर-घर मेडिकल किट बंटवाने एवं सर्वे कराने के दिए निर्देश

कोरोना मरीजों की संख्या जीरो स्तर पर लाने के भी दिए निर्देश

अनूपपुर / दिन शुक्रवार दिनांक 14 मई 2021 /

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा है कि अनूपपुर जिले में कोरोना संक्रमण के फैलाव पर काबू पाने के लिए आवश्यक है कि ना सिर्फ घर-घर का सर्वे कराकर संक्रमित व्यक्तियों का पता किया जाए, बल्कि घर-घर जाकर मेडिकल किट भी बंटवाई जाएं। इस सर्वे के दौरान यदि कोई संक्रमित व्यक्ति अस्पताल में भर्ती योग्य लगता है, तो उसको फौरन अस्पताल में भर्ती कराया जाए और कम संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जाए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने यह बात यहां संपन्न हुई जिला क्राइसेस मैनेजमेंट समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक मांगीलाल सोलंकी, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मिलिंद नागदेवे, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व संचालक बृजेश गौतम, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रामदास पुरी, जिले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जिले के मुख्य नगरपालिका अधिकारी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद,तहसीलदार समेत विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सिंह ने मुख्य कार्यपालन अधिकारियों जनपद एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि कोरोना विपदा जैसी महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटियां बनी हैं। आपने ग्रामीण स्तर की कमेटियों को सक्रिय किए जाने की जरूरत जताई। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में घर-घर सर्वे कराकर मेडिकल किट का वितरण करावें। यह देखें कि कितनी मेडिकल किट का वितरण हुआ है और कितने सैंपल की जांच हुई हैं। आपने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने इस बीमारी से निपटने के लिए नगर पालिकाओं को विशेष बजट देने की घोषणा की है। आपने आश्वस्त किया कि इस बजट के आने तक वह पैसे की कमी नहीं आने देंगे। आपने कलेक्टर से कहा कि उनकी विधायक निधि का इस्तेमाल मूलभूत संसाधन जुटाने के लिए किया जा सकता है। किंतु हमें हर हाल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को जीरो लेवल पर लाना है।

खाद्य मंत्री सिंह ने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि घर-घर मेडिकल किट बंटवाने, सेंपलिंग कराने तथा वैक्सीनेशन में जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है। आपने खराब एम्बूलेंसों की तत्परता से मरम्मत कराने के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। आपने विधायक निधि से एक वेंटीलेटरधारित सर्वसुविधायुक्त बड़ी एम्बूलेंस खरीदने हेतु 27 लाख रुपए समेत अन्य छोटी एम्बूलेंस और शव वाहन एवं एंटीवायरल दवा फेवी फ्लू खरीदने के निर्देश दिए।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने कहा कि यद्यपि कोरोना कर्फ्यू के कारण जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कटौती दर्ज की गई है। लेकिन इस संक्रमण को पूरी तरह समाप्त करने के लिए हमें यह सोचना होगा कि इसको कैसे समाप्त किया जाए। इसके लिए बनीं ग्रामीण स्तरीय क्राइसेस समितियों में नामांकित जनप्रतिनिधि गांव-मोहल्ले तक जाएं और इस दिशा में लोगों को जागरूक करें। अनुविभागीय अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वे तथा मेडिकल किट वितरण एवं वैक्सीनेशन कार्य की समीक्षा करें। आपने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बीमारी को नष्ट करने के लिए जनप्रतिनिधियों, भले ही वह किसी भी दल विशेष के हों, का सहयोग लिया जाए।

कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना की चैन तोड़ने के लिए किसी भी हालत में टेस्टिंग कम ना होने दें। इसकी संख्या बढ़ाए। रोजाना कम से कम 1150 टेस्टिंग होनी चाहिए। किल कोरोना-3 का सर्वे एवं मेडिकल किट वितरण कार्य गंभीरता से कराएं। अधिक से अधिक मेडिकल किट बंटवाई जाएं तथा यह देखा जाए कि कितने व्यक्तियों ने दवाई खाई और कितने व्यक्तियों ने दवा नहीं खाई। आपने वैक्सीनेशन बढ़ाने और कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अनूपपुर एवं कोतमा बीएमओ की कम प्रगति पर नाराजगी जताई और सचेत किया कि वे स्वयं कार्यों की मॉनिटरिंग कर प्रगति बढ़ाएं। कलेक्टर ने जिले में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व संचालक बृजेश गौतम ने सुझाव दिया कि जिस कोरोना मरीज के घर में होम आइसोलेशन की व्यवस्था ना हो या जो संक्रमित मरीज घूमते पाए जाएं, उन्हें आइसोलेशन केन्द्र में रखा जाए। बैठक में अन्य सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Related Articles

Back to top button