Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*भ्रमण के दौरान गेहूं उपार्जन केंद्र सिंहपुर का निरीक्षण किया*

जिला शहडोल मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केंद्र सिंहपुर का निरीक्षण

शहडोल / कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने दिन सोमवार दिनांक 10 मई 2021 को सिंहपुर भ्रमण के दौरान गेहूं उपार्जन केंद्र सिंहपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि आज दिनांक तक 4797 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है जिसमें 3676 क्विंटल भंडारित कराया जा चुका है। खरीदी केंद्र में बरदानो की संख्या पर्याप्त है तथा अन्य व्यवस्थाएं भी सुलभ कराई गई है। कलेक्टर ने महाप्रबंधक केंद्रीय सहकारी बैंक को निर्देशित किया कि इस खरीदी केंद्र में स्थाना भाव होने के कारण आसपास शासकीय भूमि का सीमांकन कराएं जिससे वहां पर कैप बनवाकर खरीदी केंद्र संचालित कराया जा सके जिससे भंडारण एवं स्थान की उपलब्धता एक जगह पर ही सुलभ हो सके। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को निर्देशित किया कि मौसम को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त मात्रा में बनी इत्यादि तैयार रखें जिससे बरसात होने पर गेहूं को सुरक्षित रखा जा सके।
इस मौके पर महाप्रबंधक केंद्रीय सहकारी बैंक वाई के सिंह, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाडेकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button