Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*कलेक्टर ने पांडवनगर स्थित कस्तूरबा गाॅधी छात्रावास में बनाएं गए कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण*

जिला शहडोल मध्य-प्रदेश

कलेक्टर ने पांडवनगर स्थित कस्तूरबा गाॅधी छात्रावास में बनाएं गए कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

शहडोल / कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने दिन मंगलवार दिनांक 4 मई 2021 को पांडवनगर स्थित कस्तूरबा गाॅधी छात्रावास में बनाएं गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कोविड केयर सेंटर में वहां भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें बेहतर भोजन, चिकित्सकीय व्यवस्था उपलब्ध अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कोविड केयर सेंटर में कोविड-19 मरीजों के मनोरंजन हेतु टेलीविजन सेट लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोविड केयर सेंटर में साफ सफाई एवं स्वच्छता के साथ-साथ कोविड केयर सेंटर को समय-समय पर सैनिटाइज करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि दिन मंगलवार को दिनांक 4 मई 2021 को ग्राम दियापीपर भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कोविड-19 मरीजों से भेंट कर उन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती होने हेतु समझाइश दी थी, जिसके उपरांत दियापीपर के सचिव एवं उनकी पत्नी तथा तीन अन्य लोग जो कोरोना पॉजिटिव थे कॉविड केयर सेंटर में भर्ती हुए। कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक को निर्देशित किया कि कोविड केयर सेंटर का फ्लेक्स इस प्रकार लगाएं कि आने जाने वालों को दूर से दिखे।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दिलीप पांडेय, डीपीसी डॉ० मदन त्रिपाठी एवं छात्रावास अधीक्षक संतोष यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button