Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*पुलिस की सेवा भावना बनी गरीबों के लिए वरदान/पढ़े सच्ची कहानी जनता के लिए*

जिला शहडोल मध्य प्रदेश

कहानी सच्ची है

पुलिस की सेवा भावना बनी गरीबों के लिए वरदान

शहडोल / कोरोना वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण एवं लॉकडाउन अवधि में शहडोल पुलिस जहां एक और सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी के कुशल नेतृत्व में गरीबों को दो वक्त का खाना भी मुहैया करा रही है। पुलिस का यह कदम अनुकरणीय एवं सराहनीय है।
जिले का पुलिस महकमा 62 वर्ष से अधिक के वृद्ध दिव्यांगजन एवं बेसहारा लोगों को चिन्हित कर उन्हें भोजन उपलब्ध कराकर जहां एक और मानवता की मिसाल पेश कर रही है, वहीं दूसरी ओर गरीबों एवं बेसहारों को भोजन उपलब्ध कराकर उन्हें जीने की राह भी दिखा रही है।
पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने सभी पुलिस के अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया है कि स्वयं सुरक्षित रहे तथा दूसरों की भी सुरक्षा करें तथा आवश्यकता पड़ने पर उनका सहयोग भी करें, जिससे हर व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा एवं सहयोग की भावना बनी रहे और आप सभी उनके लिए रोल मॉडल बन सके।
इस पुनीत कार्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार वैश्य, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली राजेश चंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी सोहागपुर योगेंद्र सिंह परिहार, सूबेदार प्रियंका मिश्रा,एएसआई रजनीश तिवारी, आरक्षक मतीन खान एवं अजीत यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी इस पुनीत कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button