*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ का एसडीएम ने किया निरीक्षण ड्यूटी में अनुपस्थित पाए गए दो डॉक्टर व एक नर्स एवं वार्ड बॉय सहित आठ को जारी किया कारण बताओ नोटिस*
तहसील मनेंद्रगढ़ कोरिया जिला छत्तीसगढ़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ का एसडीएम ने किया निरीक्षण ड्यूटी में अनुपस्थित पाए गए दो डॉक्टर व एक नर्स एवं वार्ड बॉय सहित आठ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
मनेंद्रगढ़ ! सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ का मंगलवार को एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान 2 डॉक्टर एवं एक नर्स व वार्ड बॉय अनाधिकृत अनुपस्थित पाए गए जिन्हें एसडीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है ! एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और कोरोना संबंधित संपूर्ण जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया ! एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डॉ कीर्ति चौहान दंत चिकित्सक, डॉ रश्मि श्रीवास्तव चिकित्सा अधिकारी, नीता नीलिमा नायर स्टाफ नर्स, अनूप नियमन मिंज वार्ड बाय, सुग्रीव बैगा चौकीदार,
जय कृष्ण जायसवाल एक्सरे तकनीशियन जेडीएस, चन्द्रवती बैगा वार्ड आया तथा रामकृष्ण वार्ड ब्यय जेडीएस को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है ! उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में बने कंट्रोल रूम से प्रतिदिन तीन बार होम क्वॉरेंटाइन मैं रह रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों से तीन बार फोन कर उनके स्वास्थ्य संबंधी पूरी तरह से जानकारी ली जाती है जिनकी तबीयत बिगड़ने या ऑक्सीजन 90 से कम होने पर तत्काल उन्हें कोविड केयर सेंटर आमाखेरवा मनेंद्रगढ़ में भेजा जाता है ! एसडीएम ने बताया कि मनेंद्रगढ़ के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पाए जा रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों पर विशेष ध्यान रखी जा रही है और चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है! कोरोना से किसी की जान न जाए इसकी प्रशासन स्तर से पूरी कोशिश की जा रही है ! क्षेत्र के लोगों को भी कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना चाहिए तथा अपने घरों में ही सुरक्षित रहना चाहिए अधिक जरूरी पड़ने पर ही घर से मुंह में माक्स लगाकर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए निकले बेवजह घर से ना निकले घर पर ही सुरक्षित रहें सभी लोग घर में रहकर कोरोना गाइडलाइन का पालन करेंगे और सैनिटाइज का उपयोग कर बार-बार हाथ धोएंगे तो निश्चित रूप से कोरोना की चैन टूटेगी इसके लिए सभी आम जनता को शासन प्रशासन का सहयोग करते हुए कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करना चाहिए ! बेवजह घूमते पाए जाने व कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी !




