Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजनीतीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहाथरसहिमाचल प्रदेशहोम

*कोरोना कर रहा भायावाह रूप धारण, 2 दिनों के भीतर 9 लोगों ने गंवाई जान,15 साल की मासूम भी हुई शामिल*

जिला शहडोल मध्य प्रदेश

कोरोना कर रहा भायावाह रूप धारण, 2 दिनों के भीतर 9 लोगों ने गंवाई जान,15 साल की मासूम भी हुई शामिल
मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी

संभाग शहडोल से चंद्रभान सिंह राठौर कि खास रिपोर्ट

शहडोल। जिले में कोरोना भायावाह रूप धारण कर रहा है। लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच मौतों का सिलसिला भी बढ़ रहा है।

शहडोल मेडिकल कॉलेज में 2 दिन के भीतर कई मौतें हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक 2 दिन के भीतर 9 लोगों ने दम तोड़ दिया है। हालांकि प्रशासन ने मौत की संख्या कम बताई है।जिले में लगातार दिन प्रतिदिन संक्रमितओं की संख्या भी बढ़ रही है।

मेडिकल कॉलेज में 180 से अधिक मरीज उपचार हेतु भर्ती हैं। मेडिकल कॉलेज में स्टाप की कमी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों ने बताया है कि पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के कारण सही तरीके से उनके मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।

मेडिकल प्रबंधन से सुबह परिजनों ने मुलाकात कर इस समस्या का समाधान ढूंढने की बात कही है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन स्टाफ की कमी स्वीकार रहा है।

15 साल की बालिका ने तोड़ा दम

डिंडोरी निवासी 15 वर्षीय बालिका ने इस बीमारी से हार मान ली । सोमवार को डिंडोरी निवासी बालिका की इस बीमारी से मौत हुई है। देर रात से अब तक 6 लोगों ने जान गवा दी है। 2 दिनों के भीतर 9 लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया है।

जिसमें शहडोल उमरिया अनूपपुर एवं डिंडोरी के लोगों के नाम शामिल हैं।जिले में लगातार पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

सूत्र के अनुसार स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़े से अधिक मामले जिले में लगातार आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button