Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डएटागोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*सभी उर्पाजन केन्द्रों का एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी भ्रमण कर उर्पाजन एवं परिवहन की व्यवस्था पूर्व से ही कर लें दुरूस्त – कलेक्टर*

जिला शहडोल मध्य प्रदेश

सभी उर्पाजन केन्द्रों का एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी भ्रमण कर उर्पाजन एवं परिवहन
की व्यवस्था पूर्व से ही कर लें दुरूस्त – कलेक्टर

250 दिवस से अधिक लंबित सीएम आॅनलाइन प्रकरणों का त्वरित
निराकरण कराएं अधिकारी – कलेक्टर

आयुष्मान कार्ड में प्रगति लाना सुनिश्चित करें सभी संबंधित अधिकारी – डाॅ.सतेन्द्र सिंह

समय – सीमा की बैठक सम्पन्न

शहडोल / कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित समय – सीमा की बैठक में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने निर्देषित किया कि गेहूं उर्पाजन को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी उर्पाजन केन्द्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण करने के निर्देष जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, उपायुक्त सहकारिता,जिला आपूर्ति नियंत्रक एवं डीएम नाॅन को देते हुए कहा कि सभी उर्पाजन केन्द्रोें में शुद्ध पेयजल, साफ – सफाई एवं स्वच्छता कराने के साथ – साथ फ्लैक्स आदि भी लगवाएं और ग्राम पंचायतो के पानी के टैंकर भी सभी उर्पाजन केन्द्रों में पृथक से भी रखवाना सुनिश्चित करें।

निर्माणाधीन कार्य जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने गेहॅू उर्पाजन एवं परिवहन के मद्देनजर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध ट्रेक्टर एवं स्थानीय ट्रक आदि का उपयोग करने के निर्देष भी दिए। कलेक्टर ने जिले के सभी मनरेगा के निर्माणाधीन चबूतरों को शीघ्र करने के निर्देष देते हुए कहा कि गेहॅू का उर्पाजन शुरू होने के पूर्व चबूतरे पूर्ण कर लिए जाएं।

सहायक यंत्री को लगाई कड़ी फटकार

चबूतरा निर्माण कार्य में खन्नौधी एवं टिहकी में ले – आॅउट न करने पर कलेक्टर ने सहायक यंत्री इन्द्रजीत तिवारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि गेहूॅ उर्पाजन का कार्य शुरू हो रहा है और मनरेगा चबूतरा निर्माण में किसी प्रकार की उदासीनता न की जाएं।

जल्द से जल्द शिकायतों कि पुष्टि और निराकरण के दिए निर्देश

बैठक में कलेक्टर ने सीएम आॅनलाइन लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते कहा कि 250 दिवस के ऊपर सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण विभागीय अधिकारी कराएं और यह सुनिश्चित कराएं कि कोई भी लंबित प्रकरण अनउत्तरित न रहें।

आयुष्मान कार्ड में प्रगति लाने अधिकारियों को दिए निर्देश

बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड में प्रगति सुनिष्चित करने के लिए सभी एसडीएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिले के सभी नगर पालिका अधिकारी और अधिक प्रयास करें, जिससे सभी पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके।

कार्यों में प्रगति लाने सभी अधिकारियों को कलेक्टर ने दिए निर्देश

बैठक में कलेक्टर ने सीएम माॅनिट की समीक्षा करते हुए शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय,सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पीओ शहरी अभिकरण अधिकारी डूडा अमित तिवारी को दिए। बैठक में कलेक्टर ने वन मित्र पोर्टल मे दर्ज प्रकरण की समीक्षा करते हुए सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देषित किया कि, अपने स्तर पर सभी प्रकरणो का निराकृत कर जिला डीएलसी में भिजवाएं ताकि, अधिक से अधिक प्रकरणो का निराकरण कर पात्र हितग्राहियो को वनाधिकार पट्टा दिलवाया जा सके।बैठक में कलेक्टर ने गौशाला निर्माण,सीएम स्ट्रीट वेंण्डर, पीएम स्ट्रीट वेंण्डर आदि की उपलब्धियो की समीक्षा की।

इनकी रही उपस्थिति

बैठक में अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीना,संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेन्द्र मिश्रा,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एम.एस.सागर,जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास शालनी तिवारी,उप संचालक कृषि आरपी झारिया, सहायक संचालक मस्त्य संतोष चैधरी,सहायक संचालक उद्यान मदन सिंह परस्ते,नगर पालिका अधिकारी शहडोल अमित तिवारी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर ममता मिश्रा एवं तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button